24 APRWEDNESDAY2024 1:19:37 PM
Nari

काजल अग्रवाल के हाथों में लगी पिया के नाम की मेहंदी, शुरू हुईं शादी की रस्में

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 29 Oct, 2020 12:41 PM
काजल अग्रवाल के हाथों में लगी पिया के नाम की मेहंदी, शुरू हुईं शादी की रस्में

इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है। उनके घर शादी की तैयारियां जोरो शोरों से शुरू हो गई हैं। हाल ही में काजल ने अपनी मेंहदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

PunjabKesari

काजल के घर शुरू हुईं शादी की रस्में 

काजल अग्रवाल कल यानि 30 अक्टूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ जन्मों जन्मों के बंधन में बंध जाएगी। शादी के एक दिन पहले काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर मेंहदी सेरेमनी की तस्वीर शेयर की है। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें शादी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। 

सिंपल लुक में भी दिखी गॉर्जियस

काजल ने अपनी मेंहदी पर लाइट ग्रीन कलर का सूट पहना है। काजल ने न्यूड मेकअप के साथ खुद को सिंपल लुक दी है। इसके साथ ही काजल ने गोल्डन इयररिंग्स पहने हैं। काजल इस सिंपल लुक में भी काफी गॉर्जियस दिख रही हैं।

बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें हुई थी वायरल 

PunjabKesari

PunjabKesari

इससे पहले सोशल मीडिया पर काजल की बैचलरेट पार्टी की भी तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में काजल ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी और वह काफी खुश और मस्ती करती हुई नजर आई थी। काजल की बैचलरेट पार्टी में उनकी बहन निशा अग्रवाल के अलावा कुछ फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। 

PunjabKesari

Related News