04 FEBWEDNESDAY2026 8:59:47 PM
Nari

Young Girls हेल्थ को लेकर हो जाओ Serious, नहीं तो ये बीमारियां पूरी लाइफ कर देगी खराब

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Feb, 2026 05:24 PM
Young Girls हेल्थ को लेकर हो जाओ Serious, नहीं तो ये बीमारियां पूरी लाइफ कर देगी खराब

नारी डेस्क: कई डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि अगर आज की युवा लड़कियों की लाइफस्टाइल में बदलाव नहीं हुआ, तो आने वाले समय में उन्हें एक गंभीर स्वास्थ्य संकट का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टरों के अनुसार यह संकट अचानक नहीं आएगा, बल्कि छोटी-छोटी गलत आदतों का नतीजा होगा। ये आदतें ही तय करेंगी कि कल की महिलाएं कितनी स्वस्थ होंगी। अगर अभी से लाइफस्टाइल सुधारी जाए, तो आने वाला “हेल्थ क्राइसिस” आसानी से टाला जा सकता है।

PunjabKesari
डॉक्टरों की चेतावनी

डॉक्टर का कहना है कि आज की यंग गर्ल्स में हार्मोनल असंतुलन, पीसीओएस (PCOS), मोटापा, डायबिटीज, थायरॉइड, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। अगर अभी से ध्यान नहीं दिया गया, तो 30–40 की उम्र में ये बीमारियां गंभीर रूप ले सकती हैं। उनका कहना है कि युवा उम्र में हेल्थ को नजरअंदाज करना सबसे बड़ी गलती है। आज की देखभाल ही कल की बीमारियों से बचाव है।


स्वास्थ्य संकट की बड़ी वजहें

अनहेल्दी डाइट:   जंक फूड, पैकेज्ड स्नैक्स, मीठे ड्रिंक्स और अनियमित खाने की आदतें हार्मोन्स को बिगाड़ रही हैं।

फिजिकल एक्टिविटी की कमी:   घंटों मोबाइल, लैपटॉप और स्क्रीन के सामने बैठना शरीर को सुस्त बना रहा है।

नींद पूरी न होना:   देर रात तक जागना और कम सोना हार्मोनल हेल्थ पर सीधा असर डालता है।

मेंटल स्ट्रेस:   पढ़ाई, करियर, सोशल मीडिया प्रेशर और बॉडी इमेज की चिंता मानसिक स्वास्थ्य को कमजोर कर रही है।

हॉर्मोन डिसरप्टिंग प्रोडक्ट्स:   जरूरत से ज्यादा मेकअप, केमिकल-भरे स्किन और हेयर प्रोडक्ट्स भी हार्मोन पर असर डालते हैं।

PunjabKesari

अभी क्या बदलना जरूरी है?

डॉक्टर के अनुसार अगर ये बदलाव आज कर लिए जाएं, तो भविष्य की बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। जैसे संतुलित आहार अपनाएंघर का खाना, फल, सब्जियां, प्रोटीन और फाइबर को डाइट में शामिल करें। योग, वॉक, डांस या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी कम से कम 30 मिनट लगाएं।  7–8 घंटे की गहरी नींद जरूरी है। मेडिटेशन, खुद के लिए समय और जरूरत हो तो काउंसलिंग लें।पीरियड्स अनियमित हों, थकान ज्यादा हो या वजन अचानक बढ़े तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

Related News