05 FEBTHURSDAY2026 11:01:41 AM
Nari

महाशिवरात्रि 2026:  इन 3 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, मंगल-बुध-चंद्र का खास गोचर

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 05 Feb, 2026 09:21 AM
महाशिवरात्रि 2026:  इन 3 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, मंगल-बुध-चंद्र का खास गोचर

नारी डेस्क: महादेव को समर्पित महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। यह दिन आस्था, व्रत, पूजा और रात्रि जागरण का प्रतीक होता है। साल 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी कई बड़े और शुभ योग बन रहे हैं।

महाशिवरात्रि 2026 पर बन रहे हैं खास ग्रह योग

द्रिक पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन तीन बड़े ग्रह मंगल, बुध और चंद्रमा अपना गोचर (राशि/नक्षत्र परिवर्तन) करने जा रहे हैं। यह संयोग कई राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। 

मंगल ग्रह (ग्रहों के सेनापति)

15 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे  धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे चंद्र देव (मन और भावनाओं के कारक)  इसी समय मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह (बुद्धि, व्यापार और संवाद के कारक)  रात करीब 9 बजे  पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे इन तीन शक्तिशाली ग्रहों के एक ही दिन गोचर करने से कुछ राशियों को धन, करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों में बड़ा लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं वे 3 भाग्यशाली राशियां, जिन पर महाशिवरात्रि 2026 के दिन भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी-

शिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 7 काम, वरना आपकी पूजा हो सकती है निष्फल

वृषभ राशि

महाशिवरात्रि के दिन मंगल, बुध और चंद्र का गोचर वृषभ राशि वालों की परेशानियों को कम करने वाला रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर और संतोषजनक रहेगी। सेहत में कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी और रिश्तों में समझ बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: भारत के आसमान में दिखेगा साल का पहला ब्लड मून , डिटेल में जानें ज्योतिष महत्व

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह दिन अच्छा नहीं, बल्कि बहुत ही शानदार रहने वाला है। अविवाहित लोगों की शादी की बात आगे बढ़ सकती है। शादीशुदा जातक अपने जीवनसाथी के साथ खास और सुकून भरे पल बिताएंगे। जिन लोगों का कोई बड़ा ऑपरेशन या इलाज होने वाला है, उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

महाशिवरात्रि की पूजा में भूलकर भी न करें शिवलिंग पर ये चीजें अर्पित

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि और उसके बाद का समय यादगार साबित होगा। नौकरी और व्यापार में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। गृहणियां अपने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने में सफल रहेंगी। माता-पिता अगर किसी बात पर अड़े हुए थे, तो अब आपकी इच्छा पूरी होने की संभावना है। घर का माहौल सकारात्मक और सहयोगपूर्ण रहेगा

महाशिवरात्रि 2026 पर बन रहे मंगल-बुध-चंद्र के विशेष गोचर वृषभ, कर्क और तुला राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आ रहे हैं। इस पावन दिन भोलेनाथ की पूजा, व्रत और रुद्राभिषेक करने से इन शुभ योगों का प्रभाव और भी बढ़ सकता है।  

Related News