18 JULFRIDAY2025 4:18:06 PM
Nari

इस दिन से शुरू हो रहा है श्रावण माह, अभी से नोट कर लें सावन के पहले साेमवार की डेट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 03 Jun, 2025 06:01 PM
इस दिन से शुरू हो रहा है श्रावण माह, अभी से नोट कर लें सावन के पहले साेमवार की डेट

नारी डेस्क: सावन (श्रावण) का महीना हिन्दू पंचांग में भगवान शिव को समर्पित एक अत्यंत पवित्र महीना होता है। यह महीना विशेष रूप से शिवभक्तों के लिए महत्वपूर्ण होता है, जिसमें वे व्रत, पूजा और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से भगवान शिव की आराधना करते हैं। आइए जानते हैं इस साल कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना और इस दौरान कैसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न

 

सावन 2025 की तिथियां

भगवान शिव के प्रिय माह सावन की शुरुआत इस साल 11 जुलाई 2025 से हो रही है, जिसका समापन 9 अगस्त 2025 को होगा। इस दिन ही रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। सावन का पहला सोमवार व्रत 14 जुलाई को रखा जाएगा, दूसरा व्रत 21 जुलाई को, तीसरा  व्रत 28 जुलाई को और आखिरी व चौथा सावन सोमवार व्रत 4 अगस्त को रखा जाएगा।


सावन सोमवार का महत्व

सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु सोमवार को व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र आदि अर्पित करते हैं। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव ने समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को पिया था, जिससे उनका कंठ नीला हो गया और वे 'नीलकंठ' कहलाए। इस कारण सावन में शिव की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। सावन के मंगलवार को विवाहित महिलाएं मंगल गौरी व्रत रखती हैं, जो उनके पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए होता है।

Related News