15 DECMONDAY2025 12:46:39 AM
Nari

बुल्ली बाई ऐप केस: क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश, महज 18 साल की लड़की निकली मास्टरमाइंड

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 05 Jan, 2022 04:07 PM
बुल्ली बाई ऐप केस: क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश, महज 18 साल की लड़की निकली मास्टरमाइंड

बुल्ली बाई ऐप मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, पुलिस ने इस केस के सिलसिले में एक लड़की और लड़के को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मिलकर इस काम को अंजाम दिया। हैरानी की बात तो यह है कि 100 मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर साजिश रचने लड़की की उम्र महज 18 साल बताई बताई जा रही है जबकि आरोपी विशाल की उम्र भी महज 21 साल है। 

बता दें कि आरोपी लड़की उत्तराखंड की रहने वाली है, जिसे हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच बेंगलुरु से मुंबई जा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि लड़की और उनके दोस्त ने बुल्ली बाई ऐप के जरिए ना सिर्फ मुस्लिम महिलाओं के खुलाफ अपमानजनक और अभद्र बातें फैलाई बल्कि उनकी बोली लगाने की घिनौना काम भी किया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, लड़की को उत्तराखंड के उधम नगर से हिरासत में लिया गया है जबकि दूसरे आरोपी विशाल कुमार को बेंगलुरु से पकड़ा गया है। लड़की 12वीं क्लास में पढ़ती है और लड़का इंजीनियरिंग का छात्र है। पहले दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर पर लिया गया है। मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। 

दोनों एक-दूसरे को पहले से ही जानते हैं और उनकी मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुई थी। इसलिए जांच में दोनों के बीच का लिंक आसानी से मिल गया। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी विशाल कुमार को बेंगलुरु कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा दिया गया। इसके साथ ही पुलिस को कोर्ट द्वारा बुल्ली बाई एप मामले में उसके ठिकानों पर तलाशी लेने का वारेंट भी मिल गया है।

क्या है पूरा मामला?

सुल्ली डील्स ऐप की तरह ही Bulli Bai App' को गिटहब पर बनाया गया है। हालांकि अब इस ऐप को ब्लॉक कर दिया गया है। इसपर लड़कियों के अश्लील फोटो डाले जा रहे थे। इसमें एक विशेष समुदाय की औरतों (मुस्लिम महिलाओं) को टारगेट किया जा रहा था। यही नहीं, अश्लील फोटो को एडिट करके डालने के साथ उनकी बोली भी लगाई जा रही थी।

एक साथ तीन अकाउंट संभालती है आरोपी

लड़की पर आरोप है कि वह मुस्लिम महिलाओं को एडिट करके उन्गें सोशल मीडिया साइट्स पर अपलोड करती थी और फिर उनकी बोली भी लगाती थी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी लड़की ने कबूल किया है कि वो ऐप से जुड़े 3 अकाउंट को हैंडल कर रही थीं। खबरों की मानें तो दिल्ली, नेपाल, महाराष्ट्र, बेंगलुरु के अलावा कई जगहों से शिक्षित युवा इस ऐप से जुड़े हुए हैं। अब तक इस मामले में 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

Related News