28 APRSUNDAY2024 11:32:41 PM
Nari

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के भोग में बनाएं पंचामृत और मखाने की खीर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Aug, 2021 12:21 PM
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल के भोग में बनाएं पंचामृत और मखाने की खीर

आज यानि 30 अगस्त को जन्माष्टमी का पावन पर्व है। इस पावन त्योहार पर रात ठीक 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान लड्डू गोपाल को स्नान करवाकर उन्हें सुंदर व रंग-बिरंगे कपड़ों से सजाया जाता है। साथ ही उन्हें अलग-अलग पकवानों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में आज हम भी आपके लिए पंचामृत और मखाने की खीर की रेसिपी लेकर आए हैं। ऐसे में आप इसे कान्हा जी को भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप खुद भी खा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

1. पंचामृत

पंचामृत को बनाने के लिए मेवा, दूध, दही, घी, गंगाजल, शहद आदि 5 चीजों की जरूरत होती है। यह उत्तर भारत में बनाएं जाने वाला मशहूर प्रसाद है। इस लोग खासतौर जन्माष्टमी व अन्य धार्मिक अवसरों पर प्रसाद के तौर पर बनाते हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

 

सामग्री

दही- 1 बाउल
दूध- 1 कप
शहद- 1 छोटा चम्मच
घी- 1 छोटा चम्मच
कटे मेवे- 1 छोटा बाउल
गंगाजल- 2 बड़े चम्मच
तुलसी के पत्ते- 5-7

PunjabKesari

विधि

. एक बाउल में सभी चीजें एक साथ मिलाएं।
. आपका पंचामृत बनकर तैयार है।
. इसे कान्हा जी को भोग लगाएं और प्रसाद स्वरूप सभी को बांटें व खुद भी खाएं।

2. मखाना खीर
 
शुभ अवसरों पर लोग खासतौर पर मखाना खीर बनाते हैं। ऐसे में आप इस जन्माष्टमी कान्हा जी को मखाना खीर का भोग लगा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

 

सामग्री

मखाना- जरूरत अनुसार
काजू- 1/2 कप
घी- 2 छोटे चम्मच
सेंधा नमक- चुटकीभर
इलाइची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
दूध- 3 कप
चीनी- स्वाद अनुसार
ड्राई फ्रूट्स- जरूरत अनुसार (कटे हुए)

PunjabKesari


वि​धि

. सबसे पहले पैन में घी गर्म करके मखाना और काजू रोस्ट करें।
. अब इनपर नमक मिलाएं।
. ठंडा होने पर एक बाउल में 3/4 मखाने, काजू को ब्लेंडर में पीस लें।
. उसी पैन में दूध उबालें।
. दूध उबलने पर इसमें चीनी और मखाना का मिश्रण मिलाएं।
. मिश्रण गाढ़ा होने पर इसमें बाकी के रोस्ट किए हुए मखाने डालें।
. खीर को गाढ़ा होने तक पकाएं।
. अब इसे सर्विंग बाउल में निकालकर ड्राई फूट्स से गार्निश करके कान्हा जी को भोग लगाएं।

 

Related News