नेहा कक्कड़ सिंगिंग की दुनिया का जाना-माना चेहरा है। नेहा इन दिनों रियलिटी शो इंडियन आइडल' को लेकर लाइमलाइट में हैं। नेहा इस शो में बतौर जज नजर आ रही हैं। हाल ही में नेहा को एक कंटेस्टेंट ने ऑडिशन के दौरान जबरदस्ती किस कर लिया था, जिससे हर कोई हैरान रह गया। बता दें कि नेहा ने अपने करियर की शुरुआत 'इंडियन आइडल' में बतौर कंटेस्टेंट की थी।
चलिए इस पैकेज में हम आपको बताते है कि करियर के शुरुआत से लेकर अब तक नेहा के लुक में कितना बदलाव आया है।
एक मिडल क्लास फैमिली में जन्मी नेहा ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया। उन्होंने अपना पूरा बचपन कुर्बान कर दिया।नेहा ने 4 साल की उम्र में ही गाना शुरू किया था। नेहा की बहन भी सिंगर है। शुरुआत में दोनों बहनें माता के जागरण में गाना गाया करती थी।
नेहा अपनी सिंगिंग के अलावा ड्रेसिंग स्टाइल और डांस को लेकर भी खूब चर्चा में रहती है। अगर आप नेहा की जागरण के समय की तस्वीरें देखें तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल होगा।
नेहा का जन्म ऋषिकेश में हुआ। एक इंटरव्यू में नेहा ने बताया कि जब हम ऋषिकेश से दिल्ली आए तो हमारी हालत काफी खराब थी। दिल्ली में हम तीनों भाई-बहनों के पास किताबें खरीदने के लिए भी पैसे नहीं होते थे इसलिए हमने रात-भर माता की चौकी और जागरण में गाने गाए। हम लोग शाम को 7 बजे से लेकर सुबह के 5 बजे तक गाते थे। गर्मी और ठंड की परवाह किए बगैर हमने कई रातें जाग कर बिताईं। कभी-कभी तेज बुखार और पेट में दर्द भी होने लगता था। शायद आज हम तीनों को उसी मेहनत का फल माता रानी ने दिया है।
2006 में नेहा ने बतौर कंस्ट्रेंट्स 'इंडियन आइडल' में हिस्सा लिया लेकिन टॉप 5 तक पहुंचने के बाद भी वह जीत नहीं पाई। नेहा को शो जीत ना पाने का दुख तो था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज वह उसी शो में बतौर जज हैं। शो के बाद उन्होंने 'नेहा द रॉकस्टार' नाम से एल्बम लांच की और उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी कई हिट गाने गाए।
नेहा का कहना है कि उनकी सक्सेस के पीछे यू-ट्यूब का बहुत बड़ा हाथ है। एल्बम के बीच नेहा ने Youtube पर भी अपनी फैन फॉलोइंग को काफी ग्रो किया। उन्होंने यू-ट्यूब पर अपने गानें अपलोड करना शुरू कर दिया, जिसने उन्हें रातों-रात सेलिब्रिटी बना दिया।
वही, नेहा की पुरानी तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि समय के साथ कैसे उन्होंने अपने लुक को पूरी तरह से बदल लिया है।