लाइफस्टाइल: बचपन में हम में से कई लोग गुड़िया के साथ खेले होंगे लेकिन आज हम आपको एक एेसी जगह के बारे में बताने जा रहे है जहां गुड़िया देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। मेक्सिको के गुड़िया के आइलैंड में आपको सिर्फ भूतिया गुड़ियाएं ही दिखेगी। यहां हर जगह चाहे फिर वो पेड़ हो या जमीन केवल भूतिया गुड़ियाएं ही दिखती हैं।
यहां पर भूतिया गुड़ियाओं के अलावा एक लड़की की आवाज भी सुनाई देती है। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें कई बार एेसा लगा है कि वह लड़की उनके पीछा कर रही है। कहा जाता है कि इस आईलैंड पर हजारों गुड़ियाएं हैं। आप सोच रहें होंगे कि इतनी सारी गुड़ियाएं कहां से आई। इसके पीछे भी एक कहानी है। डॉन जूलियन नामक शख्स ने इतनी सारी गुड़िया टांगी थी। यह शख्स यहां अपनी बीवी के साथ रहता था। उसे एक दिन नहर में एक बच्चे की लाश मिली। कुछ दिन बाद उसी नहर में एक गुड़िया दिखी। इस दम्पति ने उस लड़की की आत्मा की शांति के लिए पेड़ों पर गुड़िया टांगनी शुरू कर दी।