27 APRSATURDAY2024 4:49:12 AM
Nari

ईशा की इंगेजमेंट पार्टी में प्रियंका-निक ने लूटी सारी लाइमलाइट - Nari

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 22 Sep, 2018 10:04 AM
ईशा की इंगेजमेंट पार्टी में प्रियंका-निक ने लूटी सारी लाइमलाइट - Nari

21 सितंबर शाम को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की सगाई ब्वॉयफ्रैंड आनंद पीरामल से हो गई है। इंगेजमेंट पार्टी का आयोजन  इटली के लेक कोमो में रखा गया जिसमें जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। वहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने मंगेतर निक जोनस के साथ खूबसूरत अंदाज में एंट्री ली। 

 


पार्टी में प्रियंका का ट्रैडीशनल अंदाज देखने को मिला। उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पैस्टल कलर की इम्ब्रॉयडर्ड साड़ी पहनी जिसके साथ हैवी इम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज कैरी किया और सिंपल ज्लैवरी से अपने देसी लुक को कंप्लीट किया। 

PunjabKesari


जहां साड़ी में प्रियंका गॉर्जियस दिखी, वहीं ब्लैक शेरवानी में निक जोनस डॉपर लुक में नजर आए। दोनों परफैक्ट कपल लग रहे थे। आपको बता दें कि ईशा अंबानी की सगाई का जश्न पूरे तीन दिन  (21 सितंबर से 23 सितंबर तक) मनाया जाएगा। मतलब पूरे वीकेंड तक पार्टी होगी, जहां सभी मेहमान डांस और डिनर पार्टी का लुत्फ उटा सकेंगे।  

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News