28 APRSUNDAY2024 5:38:15 PM
Nari

Indian Telly Awards Winners LIST: नंबर वन पर है अभी और अक्षरा की जोड़ी, अनुपमा भी नहीं है किसी से कम

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Apr, 2023 10:14 AM
Indian Telly Awards Winners LIST: नंबर वन पर है अभी और अक्षरा की जोड़ी, अनुपमा भी नहीं है किसी से कम

बीती रात मुंबई में एक बार फिर सितारे जगमगाए। कल इंडियन टेली अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन किया गया जिसमें टेलीविजन की सभी  नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। सितारों से सजी अवॉर्ड्स नाईट में सभी के एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिले। इस दौरान अभिनेता हर्षद चोपडा, प्रणाली राठौड़, नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा, फहमान खान, उर्फी जावेद, रूपाली गांगुली ने लाइमलाइट लुटने का काम किया। 

PunjabKesari

इस अवॉर्ड शो में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा ने टीवी के तमाम ऑनस्क्रीन कपल को पछाड़कर बेस्ट जोड़ी का खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों की जोड़ी बेहद पसंद की जा रही है। वहीं इंडियन टेली अवार्ड्स 2023 में साराभाई बनाम साराभाई अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार  मिला। इसके अलावा रूपाली और उनके अनुपमा सह-कलाकार गौरव खन्ना को सर्वश्रेष्ठ ऑन-स्क्रीन युगल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

PunjabKesari

ये है विजेताओं की लिस्ट

टीवी जोड़ी ऑफ द ईयर- हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़

सर्वश्रेष्ठ ऑन-स्क्रीन युगल- अनुपमा और अनुज (रूपाली गांगुली-गौरव खन्ना) 

फेवरेट नेगेटिव लीड्स ऑफ द ईयर- महक चहल, करण वी ग्रोवर

नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- किशोरी शहाणे

बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल- रोहिताश गौर

बेस्ट सिटकॉम ऑफ द ईयर- भाबीजी घर पर हैं

वर्ष का सर्वश्रेष्ठ सतत टीवी कार्यक्रम- ये रिश्ता क्या कहलाता है

सर्वश्रेष्ठ एंकर पुरस्कार- अर्जुन बिजलानी

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार- अनुपमा के लिए असमी देव

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार (संपादकीय) - आशी सिंह

पसंदीदा अभिनेत्री- रूपाली गांगुली

 

PunjabKesari
स्टार प्लस के हिट डेली सोप में अपने दमदार अभिनय के लिए एक और जीत हासिल करते हुए, रूपाली गांगुली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। 

Related News