28 APRSUNDAY2024 9:21:51 AM
Nari

सुरों की मल्लिका लता जी की हालत खराब, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 05 Feb, 2022 01:52 PM
सुरों की मल्लिका लता जी की हालत खराब, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

बॉलीवुड की महान गायिका सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ने की खबरें आ रही हैं। पिछले 27 दिनों से वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन जहां पहले कहा जा रहा था कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है वहीं अचानक उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। 

डॉक्टरों के मुताबिक, वो अभी आईसीयू में हैं और उनकी सेहत पर लगातार निगरानी रखी जा रही हैं। वहीं खबरों की मानें तो डॉक्टरों ने उनकी सीरियस हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। ये खबर सुनते ही फैंस दुखी हैं और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

बता दें कि लता जी को कोरोना संक्रमण होने के बाद भर्ती कराया गया था। कई बार उनकी हालत में सुधार आया था और आज फिर उनकी तबीयत बिगड़ी है।

सात दशक के अपने करियर में लता मंगेशकर ने ‘अजीब दास्तां है ये’’, ‘‘प्यार किया तो डरना क्या’’, ‘‘ नीला आसमां सो गया’’ और ‘‘तेरे लिये’’ जैसे कई मधुर गाने गाये हैं। उन्हें पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार एवं कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं।
 

Related News