28 APRSUNDAY2024 8:21:52 PM
Nari

Somwar Upay: भोलेनाथ को चढ़ाएं ये 5 चीजें, प्रसन्न होकर करेंगे हर मनोकामना पूरी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 03 Dec, 2023 05:14 PM
Somwar Upay: भोलेनाथ को चढ़ाएं ये 5 चीजें, प्रसन्न होकर करेंगे हर मनोकामना पूरी

हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी- देवताओं को समर्पित है। वहीं सोमवार का दिन भोलेनाथ का होता है। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा तो करते ही हैं, साथ में उनका आशीर्वाद पाने के लिए तरह- तरह के उपाय करते हैं। मान्यता है की भोलेनाथ बहुत ही भोले हैं और वो अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। अगर आप भी सरल से उपाय करके भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो ये स्टोरी आपके लिए है....


भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए आप भोलेनाथ को उनकी पसंदीदी चीजों का भोग लगा सकते हो...

जल

भोलेनाथ जल चढ़ाने से वो बहुत प्रसन्न होते हैं। इसलिए सुबह स्नान करने के बाद किसी भी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करने से शिव की कृपा मिलती है।

PunjabKesari

केसर

जीवन में सुख- शांति के लिए भोलेनाथ को उनका पसंदीदा केसर अर्पित करें। वहीं शक्कर से शिवलिंग का अभिषेक करने से समृद्धि में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

PunjabKesari

इत्र

मान्यता है कि शिवलिंग पर इत्र लगाने से मन के विचार पवित्र और शुद्ध होते हैं। शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से सेहत अच्छी रहती है और व्यक्ति सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

दही और घी

भगवान शिव को दही और घी बहुत प्रिय होता है। इन्हें अर्पित करने से जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है। इससे व्यक्ति की शक्ति में भी वृद्धि होती है।

चंदन

चंदन चढ़ाने से भी भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। शिवलिंग पर चंदन अर्पित करने से व्यक्ति को समाज में मान- सम्मान और यश मिलता है। शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

PunjabKesari

Related News