20 APRSATURDAY2024 6:41:18 AM
Nari

शनि के प्रकोप से बचना है तो कर लें 'एक रोटी' का यह उपाय

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 20 Nov, 2020 01:53 PM
शनि के प्रकोप से बचना है तो कर लें 'एक रोटी' का यह उपाय

न्याय के देवता शनिदेव की सच्चे मन से पूजा करने से शनिदेव खुश होते है। माना जाता है कि शनिदेव हर किसी को उसके कर्मों का फल देते हैं। जहां शनिदेव की शुभ दृष्टि हर बिगड़े काम बना देती हैं वहीं उनके प्रकोप से आपको कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। यही नहीं, शनिदेव के क्रोधित होने पर कुंडली में शनि दोष भी हो सकता है। हालांकि शनिदेव जितनी जल्दी गुस्सा होते हैं उतनी ही जल्दी प्रसन्न भी हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक उपाय बचएंगे, जिससे आप शनिदोष को दूर कर सकते हैं।

काले कुत्‍ते को रोटी खिलाएं

अगर आप किसी भी तरह के आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो हर शनिवार काले कुत्ते को सरसों का तेल में बनी रोटी खिलाएं। इससे आपकी राशि में से शनिदोष दूर हो जाएगा।

PunjabKesari

गाय को रोटी खिलाएं

हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है इसलिए कई शुभ अवसरों का गौपूजा का विधान भी है। अथर्ववेद के अनुसार, गाय घर में सुख-समृद्धि लेकर आती है। ऐसे में आप किचन में बनने वाली पहली रोटी गाय के लिए निकाल दें। गाय को रोटी खिलाने से घर में सुख-समृद्धि आएगा और शनिदेव भी प्रसन्न होंगे।

कौओं को रोटी खिलाएं

कौआ भगवान शनि के 9 वाहनों में से एक है। वहीं, कौए को पितरों का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में शनिदोष से बचने के लिए आप कौए को रोटी जरूर खिलाएं। इसके साथ भी कौए को पानी भी पिलाएं। इससे आप शनिदोष से भी बचा जाएंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होगी।

PunjabKesari

भूलकर भी ना करें शनिवार को ये काम

1. शनिवार के दिन लोहे से बना समान खरीदने की बजाए उसे दान करना अच्छा होता है।
2. इस दिन सरसो का तेल का दान शुभ होता है लेकिन खरीदना नहीं।
3. मांस-मदिरा, शराब, नशीले पदार्थों का भी शनिवार के दिन सेवन ना करें क्योंकि इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं।
4. शनिवार के दिन मसूर दाल नहीं खानी चाहिए। दरअसल, मसूर सूर्य और मंगल ग्रह से संबंधित आहार है, जिससे शनि की शत्रुता है।
5. शनिवार के दिए काले कपड़े, सुई व कैंची और झाड़ू खरीदने से भी बचें।

PunjabKesari

Related News