27 APRSATURDAY2024 2:35:22 PM
Latest News

जानलेवा है स्मॉग, एेसे करें खुद का बचाव

  • Updated: 13 Nov, 2017 04:03 PM
जानलेवा है स्मॉग, एेसे करें खुद का बचाव

Delhi Smog: दिल्ली और आस-पास के इलाके में स्मॉग तेजी से फैल रही है जिसके कारण लोगों को कई हैल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ रहा है। स्मॉग में नाइट्रोजन ऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और ओजोन गैस पाई जाती है, जिससे सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन हो सकती है। स्मॉग हवा प्रदूषण का कारण बनती है।  दरअसल, सर्दी के मौसम में तापमान कम हो जाता है। इससे हवा ठंडी और भारी हो जाती है। इन दिनों में हवा ऊपर जाने की बजाय नीचे ही रह जाती है। 

स्मॉग से हो सकती है ये समस्याएं
- सर्दी-खांसी
- छाती में दर्द
- अस्थमा
- ब्रेन स्ट्रोक
- गले की खराश
- स्किन प्रॉब्लम

एेसे करें बचाव 
- सुबह और शाम के समय बाहर न निकलें। इस समय तापमान कम होता है और स्मॉग सबसे ज्यादा होता है। 

- घर से बाहर निकलने से पहले अपने फेस को कवर करें। मास्क या फिर रूमाल का इस्तेमाल करें।

- इस मौसम में आउटडोर एक्सरसाइज न करें। 

- अपने घर के आसपास कुछ एेसे पौधे लगाएं जो हवा को शुद्ध करते हो। 


फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News