18 APRTHURSDAY2024 5:09:57 PM
Nari

आ गया है घमौरियों का मौसम, इन आसान उपायों से मिलेगा आराम

  • Edited By neetu,
  • Updated: 09 Apr, 2021 12:35 PM
आ गया है घमौरियों का मौसम, इन आसान उपायों से मिलेगा आराम

गर्मियों में तापमान अधिक बढ़ जाने से पसीना आगे की समस्या रहती है। साथ ही पसीना व गर्मी के कारण कई लोगों को घमौरियां होने का भी सामना करना पड़ता है। इसके कारण स्किन पर खुजली, चुभन, जलन व लाल दाने होने लगते हैं। वैसे तो इस समस्या से राहत पाने के लिए बाजार में अलग-अलग प्रोडक्ट्स मिलते हैं। मगर आप चाहे तो घर पर ही कुछ खास उपाय अपना कर घमौरियों से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन नुस्खों के बारे में...

PunjabKesari

चंदन

गर्मी में ठंडक का अहसास करने के लिए आप चंदन का पैक इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच चंदन व जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाएं। तैयार पेस्ट को घमौरियां वाली जगह पर 10 मिनट कर लगाएं। बाद में इसे ठंडे पानी से साफ कर लें। इससे खुजली, जलन व लाल दानों से राहत मिलेगी। साथ ही त्वचा की रंगत निखरेगी। 

PunjabKesari

बर्फ 

इसके लिए बर्फ का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद रहेगा। इसके लिए कॉटन के कपड़े में बर्फ बांध कर उसे घमौरियों वाली जगह पर सेंक करें। एक बार में 4-5 बार और दिन में करीब 3 बार ऐसा करने से राहत मिलेगी। साथ ही खुजली व जलन के कारण लाल हुई स्किन भी ठीक होगी। 

एलोवेरा जेल 

एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल स्किन संबंधी समस्याएं दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए एलोवेरा जेल हाथों की मदद से घमौरियों वाली जगह पर लगाकर सूखने दें। इसे दिन में करीब 3-4 बार पर लगाएं। आप चाहे तो इसे आइस ट्रे में डालकर तैयार आइसक्यूब्स को घमौरियों पर मल सकते हैं। इससे घमौरियों की समस्या दूर होने के साथ जलन व रेडनेस से राहत मिलेगी।

PunjabKesari

मुल्तानी मिट्टी

आप घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी भी यूज कर सकती है। इसके लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी व गुलाबजल मिलाएं। तैयार पेस्ट को प्रभावित जगह पर मोटी परत के तौर पर लगाएं। 10 मिनट या सूखने तक इसे लगा रहने दें। बाद में इसे ठंडे पानी से धोकर उसपर गुलाब जल लगाएं। 

Related News