18 APRTHURSDAY2024 11:51:13 PM
Nari

सर्दियों में ट्राई करें मूंगफली फेस पैक, मिनटों में मिलेगी ग्लोइंग स्किन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 Jan, 2021 11:55 AM
सर्दियों में ट्राई करें मूंगफली फेस पैक, मिनटों में मिलेगी ग्लोइंग स्किन

मूंगफली में पोषक तत्व भरपूर होते हैं। इसलिए लोग सर्दियों में इसे खूब चाव से खाते हैं। इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आने के साथ बेहतर विकास होने में मदद मिलती है। मगर क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के साथ खूबसूरती निखरी में भी बेहद फायदेमंद होती है? जी हां, इससे तैयार फेसपैक लगाने से स्किन की गहराई से सफाई होकर लंबे समय तक नमी बरकरार रखने में मदद मिलती है। ऐसे में चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, पिंपल्स, काले घेरे, झाइयां साफ होकर स्किन ग्लोइंग, मुलायम और जवां नजर आती है। तो चलिए आज हम आपको मूंगफली से 3 अलग-अलग फेसपैक बनाने, लगाने व उससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं... 

1. मूंगफली और संतरा

 

सामग्री-

कच्चा दूध- 4 बड़े चम्मच
संतरे- 2 (छिले हुए)
मूंगफली के दाने- 1 /2 कप

PunjabKesari

विधि-

1. तीनों चीजों के मिक्सी में डालकर स्मूद-सा पेस्ट बनाएं। 
2. फिर इसे बाउल में निकाल कर मिक्स करें। 
3. चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी को साफ करने के लिए कच्चे दूध या फेसवॉश से साफ करें। 
4. अब तैयार फेसपैक को चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं। 
5. 15 मिनट तक इसे लगा रहने दें। 
6. बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें। 
7. अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इस पैक को हफ्ते में 1 बार जरूर लगाएं। 

इसे लगाने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है। ऐसे में स्किन पड़े दाग-धब्बे, पिंपल्स, झुर्रियां, काले घेरे व सनटैन की परेशानी दूर होने में मदद मिलती है। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा, मुलायम, जवां और खिला-खिला नजर आता है।

2. मूंगफली और केला

 

सामग्री-

मूंगफली के दाने-1 /2 कप (करीब 4 घंटे भीगी हुई)
हल्दी- चुटकीभर
मैश्ड केले- 2

PunjabKesari

विधि-

1. सबसे पहले मूंगफली को पानी से अलग करके मिक्सी में पेस्ट बना लें। 
2. अब इसे एक बाउल में निकालकर बाकी की सामग्री मिलाएं। 
3. अब चेहरे को फेसवॉश से धोकर पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। 
4. 15 मिनट या सूखने तक इसे लगा रहने दें। 
5. बाद में इसे ताजे पानी से साफ कर लें। 
6. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इस फेसपैक को हफ्ते में 1 बार लगाएं। इसके अलावा नार्मल स्किन ट्राइप वाले इसे 15 दिन में एक बार लगा सकते हैं। 

इससे त्वचा का रूखापन दूर होकर लंबे समय तक नमी बरकरार रखने में मदद मिलती है। इससे त्वचा के रोम छिद्र को गहराई से साफ करके चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, पिंपल्स, झाइयां, काले घेरे साफ होने में मदद मिलेगी। ऐसे में स्किन साफ, ग्लोइंग और जवां नजर आएगी। 

3. मूंगफली और कच्चा दूध

 

सामग्री-

कच्चा दूध- 1 /2 कप
शहद- 1 बड़ा चम्मच
मूंगफली के दाने- 3 बड़े चम्मच

PunjabKesari

विधि-

1.मिक्सी में सभी चीजें डालकर स्मूद का पेस्ट बनाएं। 
2. अब चेहरे को दूध से साफ करें। 
3. फिर तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं। 
4. 15 मिनट या सूखने तक इसे लगा रहने दें। 
5. बाद में ताजे पानी से मुंह धो लें। 
6. अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इसे हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं। 

इससे त्वचा की गहराई से सफाई होगी। ऐसे में चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, झाइयां, झुर्रियां, डार्क सर्कल साफ होंगे। चेहरा साफ, निखरा, मुलायम व जवां नजर आएंगा। साथ ही ड्राई स्किन की परेशानी दूर होकर त्वचा में लंबे समय तक नमी बरकरार रहेगी। 

नोट- अक्सर बहुत से लोगों को मूंगफली या कोई अन्य चीज सूट नहीं करती है। इसलिए इनमें से कोई भी फेसपैक इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट लेना ना भूलें। 
 

Related News