29 APRMONDAY2024 4:57:09 AM
Nari

गुलाबी गाल पाने की चाहत पूरी करते हैं ये फेस पैक, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

  • Edited By neetu,
  • Updated: 18 May, 2021 11:13 AM
गुलाबी गाल पाने की चाहत पूरी करते हैं ये फेस पैक, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

लड़कियां अपनी स्किन का खास ख्याल रखती है। वहीं किसी खास मौके पर वे मेकअप करना व ब्यूटी ट्रीटमेंट्स करवाना भी पसंद करती है। वहीं कई लड़कियों को गुलाबी गाल बेहद पसंद होते हैं। इससे चेहरा और भी सुंदर व खिला-खिला नजर आता है। मगर आप चाहे तो इसके लिए मेकअप या महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स की जगह पर नैचुलर चीजों को यूज कर सकती है। जी हां, आप घर पर अपने किचन में मौजूद चीजों को इस्तेमाल करके ही नेचुरल गुलाबी गाल पा सकती है। इससे आपकी स्किन को कोई नुकसान भी नहीं होगा। साथ ही आपके पैसे भी बचेंगे। तो चलिए जानते हैं उन नेचुरल चीजों के बारे में...

चुकंदर‌ करें इस्तेमाल

चेहरे पर रोजाना चुकंदर का जूस लगाएं। आप चाहें तो इसका फेसपैक भी बना कर लगा सकती है। इसके लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस की हुई चुकंदर या जूस, 1/2 छोटा चम्मच मलाई व जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाएं। इसे 10 मिनट तक गालों या पूरे चेहरे पर लगाएं। फिर पानी से इसे साफ कर लें। इससे आपके गाल गुलाबी होंगे। साथ दाग, धब्बे, पिंपल्स, काले घेरे आदि की समस्या भी दूर होगी। इसके अलावा रोजाना चुकंदर जूस पीने से खून साफ होने में मदद मिलती है। ऐसे में अच्छी सेहत के साथ चेहरे की रंगत निखारने में मदद मिलती है।  ‌ 

PunjabKesari

हल्दी दिखाएगी असर

हल्दी एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इसे दूध में मिलाकर पीने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ खून साफ होने में मदद मिलती है। वहीं गाल पिंक नजर आते हैं। अगर इसे पीना नहीं चाहती इसका फेसपैक लगा सकती है।‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ इसकेे लिए एक कटोरी में 1-1 बड़ा चम्मच बेसन, दही और 2 चुटकी हल्दी मिलाएं। फिर से 10 मिनट चेहरे पर लगाकर पानी से साफ कर लें। इससे स्किन संबंधी समस्याएं दूर होने के साथ चेहरे पर गुलाबी निखार आता है।   ‌

टमाटर भी कारगर

रोजाना टमाटर का जूस पीने से भी गालों पर नेचुरल ग्लो आता है। इसके अलावा टमाटर का रस निकालकर इससे चेहरे की 5-10 मिनट मसाज करें।‌ इससे गालों को नेचुरल कलर मिलने के साथ स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

PunjabKesari

गुलाब की पंखुड़ियां रहेगी बेस्ट

इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों को पीस कर पेस्ट बनाएं। फिर इससे चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 10 मिनट तक लगाएं। बाद में चेहरा साफ कर लें। इससे‌ गालों को नेचुरल गुलाबी निखार आएगा।
 

Related News