20 APRSATURDAY2024 8:43:31 AM
Nari

पिंपल्स की होगी छुट्टी, ट्राई करें ये 4 होममेड फेसपैक

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 Jun, 2020 05:41 PM
पिंपल्स की होगी छुट्टी, ट्राई करें ये 4 होममेड फेसपैक

पिंपल्स की समस्या से बहुत सी महिलाएं परेशान रहती है। यह मुख्य रूप से चेहरे पर धूल- मिट्टी जमने के कारण होते है। साथ ही अनियमित और गलत खानपान के कारण भी चेहरे पर पिंपल्स होने लगते है। ऐसे में चेहरा डल और डार्क नजर आना लगता है। इसके लिए बाजार में बहुत से ब्यूटी प्रोेडक्ट्स मिलते है। मगर आप इसके लिए नैचुरल चीजों से फेसपैक बनाकर भी लगा सकती है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे 4 फेसपैक के बारे में बताते है, जिसे लगाकर आप पिंपल्स, एक्ने, डार्क सर्कल की समस्या से राहत पा सकते है। 

ऐलोवेरा और नींबू

इसका फेसपैक बनाने के लिए एक कटोरी में 2 टेबलस्पून ऐलोवेरा जेल, 1 टीस्पून नींबू का रस मिलाएं। इस पैक चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 15-20 मिनट के बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें। 

इस फेसपैक को आप हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते है। 

फायदा

ऐलोवेरा और नींबू में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है जो डेड स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा नींबू में मौजूद विटामिन सी पिंपल्स को साफ कर साफ और ग्लोइंग स्किन दिलाने में मदद करता है। 

 Aloe Vera,nari

बादाम का दूध और एग व्हाइट 

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में 2 टेबलस्पून बादाम मिल्क, 1 अंडे का सफेद भाग, नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाए। इसे चेहरे पर15 मिनट तक लगा रहने दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें।

इसे हफ्ते में 2 से 3 बार लगाने से पिंपल्स जल्दी ही दूर होते है। 

फायदा

अंडे के सफेद भाग में ऐस्ट्रिजेंट प्रॉपर्टीज होने से यह त्वचा में मौजूद एक्सट्रा ऑयल दूर करने में मदद करता है।  साथ ही पिंपल्स के पड़े दाग-धब्बों दूर होते है। चेहरे पर नेचुरली ग्लो आता है। 

skin care,nari

एप्पल साइडर विनेगर और शहद

एक कटोरी में 1 टेबलस्पून एप्पल साइडर विनेगर, 2 टीस्पून ग्रीन टी, थोड़ी सी चीनी, 1 टीस्पून शहद मिक्स कर पेस्ट बनाएं। अब इस पैक को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं। बाद में इसे पानी से धो लें। 

फायदा

सेब के सिरका चेहरे पर जमा गंदगी को साफ कर मुंहासों की समस्या दूर करता है। शहद और ग्रीन- टी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते है। ऐसे में यह पिंपल्स, दाग-धब्बें, झाइयों, डार्क सर्कल को दूर करने के साथ चेहरे की रंगत निखारते है। 

honey,nari

दही और मुल्तानी मिट्टी

इसका पैक बनाने के लिए एक कटोरी में 1 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी, 2 टेबलस्पून दही मिलाकर पैक तैयार करें। तैयार पैक को चेहरे पर व गर्दन पर 15-20 मिनट तक लगाएं। बाद में चेहरे को ताजे पानी से धो लें।  

फायदा

दही में विटामिन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है। इसमें लैक्टिक एसिड अधिक मात्रा में होने से स्किन पर जमा गंदगी साफ करने में मदद करता है। यह स्किन को गहराई से पोषण पहुंचाकर पिंपल्स, दाग-धब्बें दूर करता है। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी नैचुलर चीज होने से स्किन पर जमा बैक्टीरिया को साफ कर सुंदर, मुलायम व ग्लोइंग करता है। 

multani mitti,nari

Related News