20 APRSATURDAY2024 11:11:55 AM
Nari

घर की इस दिशा में लगाएं राम दरबार की तस्वीर, सेहत रहेगी बरकरार

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Jan, 2021 10:39 AM
घर की इस दिशा में लगाएं राम दरबार की तस्वीर, सेहत रहेगी बरकरार

घर को सजाने के लिए लोग अलग-अलग तस्वीरें, डेकोरेशन पीस लगाते हैं। मगर बात वास्तु की करें तो दीवारों पर लगी ये फोटो घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ सदस्यों पर अपना गहरा असर डालती है। इससे घर के लोगों पर सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है। उदाहरण के तौर पर युद्ध व हिंसक तस्वीरें लगाने से घर में लड़ाई-झगड़े वाला माहौल बना रहता है। इसके विपरीत फूलों व हंसते हुए चेहरे की फोटो से घर में पॉजिटिविटी फैलती है। तो आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में वास्तु के अनुसार, कुछ ऐसी तस्वीरों के बारे में बताते हैं, जिससे जीवन की समस्याएं दूर होकर खुशियों का आगमन हो। 

सेहत रहेगी बरकरार

अगर परिवार के बार-बार बीमार पड़ रहे हैं तो घर की पूर्व दिशा पर सूर्योदय यानी उगते सूरज या राम दरबार की तस्वीर लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऐसे में घर के सदस्यों की सेहत बेहतर होगी।

PunjabKesari

बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ाएं

बच्चों के कमरे या स्टडी रूम की उत्तर- पूर्व दिशा में सरस्वती मां का चित्र लगाएं। साथ ही बच्चे इस दिशा की ओर मुख करके ही पढ़ें। इससे उनकी एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ेगी।

वास्तु दोष करें दूर

रसोईघर में दक्षिण दिशा की दीवार पर नारंगी या लाल फलों और सब्जियों की तस्वीरें लगाएं। आप चाहें तो इस रंग के वॉलपेपर भी लगा सकती है। इससे दक्षिण दिशा का वास्तु दोष दूर होगा।

आर्थिक स्थिति में सुधार 

घर की उत्तर दिशा में झरने की तस्वीर या वॉलपेपर लगाएं। इससे पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होने में मदद मिलेगी। साथ ही आय के नए स्रोत बनेंगे।

PunjabKesari

बढ़ेगा मनोबल

पहाड़ों व चट्टानों के लैंडस्केप या तस्वीर घर की दक्षिण और पश्चिम दिशा पर लगाएं। इससे सदस्यों का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही मन का डर दूर होकर निडरता से काम करने की शक्ति मिलेगी। 

सुख-समृद्धि के लिए

परिवार के सदस्यों की मुस्कुराते हुए फोटो घर की उत्तर दिशा, पूर्व दिशा और उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं। इससे घर में पॉजिटिविटी का संचार होने के साथ खुशहाली आएगी।

PunjabKesari

पैसों की किल्लत होगी दूर

घर की उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा की दीवार पर महालक्ष्मी और प्रथम पूजनीय गणेश जी की तस्वीर लगाएं। साथ ही तस्वीर रत्नों या आभूषणों से भरी हो। इससे पैसों की तंगी दूर होकर घर में धन का आगमन होगा। 

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
 

Related News