25 APRTHURSDAY2024 7:37:59 AM
Nari

पीरियड्स के दिनों में ज्यादा दर्द होने पर याद रखें ये 11 नुस्खे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 25 Nov, 2020 12:49 PM
पीरियड्स के दिनों में ज्यादा दर्द होने पर याद रखें ये 11 नुस्खे

पीरियड्स के दिनों में पेट व शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द होना एक आम बात है। मगर कुछ लड़कियों को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। वे इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवाओं का इस्तेमाल करती है। मगर ज्यादा बार दवाइयों का सेवन करने से साइड इफेक्ट होने का खतरा रहता है। ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए कुछ देसी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

1. अदरक और काली मिर्च

पीरियड्स के दौरान अक्सर लड़कियों को एसिडिटी की शिकायत रहती है। ऐसे में चाय में अदरक और काली मिर्च मिलाकर पीएं। इससे पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत मिलती है। अदरक के एक टुकड़े को चबाकर खाना भी फायदेमंद होता है।

2. पपीता

पीरियड में पपीते का सेवन करना फायदेमंद होता है। असल में, इसकी तासीर गर्म होने से पेट दर्द, ऐंठन से आराम मिलने के साथ खून का फ्लो सही तरीके आता है। साथ ही पाचन तंत्र बेहतर होने से पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं के लगने का खतरा भी कम रहता है। 

PunjabKesari

3.अजवाइन

औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन का काढ़ा या चाय पीने से पेट दर्द, एसिडिटी आदि से आराम मिलता है।

4. जीरा 

जीरे को पानी में उबालकर तैयार काढ़ा को पीने से पीरियड पेन से आराम मिलता है। साथ गर्भाशय साफ करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसकी चाय बनाकर या चुटकीभर जीरा चबा चबा खाना भी फायदेमंद रहेगा।

5. तुलसी

तुलसी एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में इसे पानी में उबालकर या इसकी चाय बनाकर पीना भी फायदेमंद रहेगा।

6. मेथी दाना

मेथी दाना में मौजूद पोषक तत्व दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए 1 कप पानी में 1 छोटा चम्मच मेथी दाना को रातभर भिगोएं। अगली सुबह इसका सेवन करने।

PunjabKesari

7. गर्म पानी से सिकाई

जिन लड़कियों व महिलाओं को इस दौरान पेट में असहनीय दर्द होता है‌। उन्हें गर्म पानी को बोतल में भर कर दर्द वाली जगह की  से सिकाई करनी चाहिए।

8. योगा व एक्सरसाइज करें

इस दौरान हल्का-फुल्का योगा व एक्सरसाइज करने से लाभ मिलता है। एक शोध के अनुसार, पीरियड्स के दौरान एरोबिक्स करने से पीरियड पेन से राहत मिलती है।‌ इसके अलावा योगा करने से भी पेट दर्द दूर होकर सही तरीके से पीरियड्स आने में मदद मिलती है। अगर कहीं आप योगा या एक्सरसाइज नहीं करना चाहते हैं तो सुबह के समय नंगे पांव हरी घास पर चलने से फायदा मिलता है।

9. तेल मालिश

इस समय पेट के निचले हिस्से जिसे पेडू कहते हैं। वहां पर असहनीय दर्द होता है। ऐसे में इस जगह पर तिल के तेल से मालिश करने से फायदा मिलता है।

10. मेडिटेशन करें

इस दौरान मेडिटेशन करने से सांस से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। मांसपेशियों के रिलैक्स होने के साथ खून का प्रवाह बेहतर तरीके से होता है। ऐसे में दिमाग शांत होने के साथ दर्द पैदा करने वाले हार्मोन्स कम होने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

11. ज्यादा पानी पीएं

बहुत-सी लड़कियां इस दौरान पानी का सेवन कम 
करती है। मगर सही मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। ऐसे में पेट साफ होने से इससे जुड़ी परेशानियों से राहत रहती है।

इन बातों का रखें ध्यान

- पीरियड्स के दौरान खाने में नमक का सेवन कम करें।
- मसालेदार व ऑयली फूड्स का सेवन ना करें।

असल में, इस तरह का खाना वॉटर रिटेंशन को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में पेट दर्द, अपच, एसिडिटी, भारीपन आदि महसूस होता है। साथ ही कम मात्रा में पानी पीने से शरीर डीहाइड्रेट हो जाता है। इसके लिए पीरियड्स के दिनों में इन चीजों से दूरी बनाने के साथ अधिक मात्रा में पानी पीएं।

Related News