05 MAYSUNDAY2024 8:46:48 AM
Beauty

दिन में नहीं मिलता समय तो रात को करें ये ब्यूटी ट्रीटमेंट

  • Updated: 25 Oct, 2017 07:09 PM
दिन में नहीं मिलता समय तो रात को करें ये ब्यूटी ट्रीटमेंट

दिनभर बिजी रहने के कारण अक्सर लोग अपनी स्किन की तरह ध्यान नहीं दे पाते, जिसकी वजह से उन्हें कई स्किन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्किन प्रॉब्लम्स होने पर लोग क्रीम्स का इस्तेमाल करते हैं जो फायदे की जगह नुकसान पहुंचाती है। अपनी स्किन को हैल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए कुछ घरेलू तरीकों को अपनाएं। अगर आपके पास दिन में समय नहीं होता तो रात को अपने लिए समय निकालें। आज हम आपको कुछ स्किन ट्रीटमेंट बताने जा रहे हैं जिसे आप रात में भी इस्तेमाल कर सकती हैै।  

- सॉफ्ट स्किन 
मैश किए केले में 2 चम्मच गुलाबजल मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर चेहरे को धो लेें। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग होगी। 
PunjabKesari
- क्लीयर स्किन 
एक चम्मच दही में 1/4 टमाटर मिलाएं। इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर धूल-मिट्टी दूर होगी। चेहरे पर निखार आएगा।

 - फटी एडियां 
बदलते मौसम में अक्सर लोगों के पैरों की एडियां फट जाती है, जो देखने में काफी बुरी लगती है। गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक और एक छोटा चम्मच विनेगर मिलाकर 10 मिनट के लिए पैरों को डुबोकर रखें। बाद में धो लें। इससे एडियां मुलायम होगी।
 

Related News