18 MAYSATURDAY2024 5:48:38 PM
Nari

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत, सिर्फ 23 साल की उम्र में कमाया था खूब नाम

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 May, 2024 12:56 PM
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत, सिर्फ 23 साल की उम्र में कमाया था खूब नाम

मशहूर इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर लैंडी पैरागा की मौत हो गई है। 23 वर्षीय पूर्व ब्यूटी क्वीन रह चुकी लैंडी की हत्या कर दी गई है। इस खबर को सुनकर उनके फैंस काफी शॉक्ड हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो क्वेवेदो में दो बंदूकधारियों ने एक रेस्टोरेंट में जाकर गोलियों के साथ उन्हें मार दिया है। हालांकि इस दौरान आसपास कई लोग मौजूद थे लेकिन वह कुछ नहीं कर पाए। उनकी मौत की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 

भरी दोपहर में घुसे लोगों ने की हत्या 

उनकी मौत की सारी घटना रेस्तरां में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि दो लोग हथियारों के साथ रेस्तरां में जाते हैं। रेस्तरां में लैंडी गोयबुरी और एक अन्य व्यक्ति के साथ टेबल के पास खड़ी थी। दोनों आपस में बात कर रहे थे कि तभी बंदूक पकड़े दोनों लोगों ने गोलियां चलानी शुरु कर दी। इस दौरान ब्यूटी क्वीन जमीन पर गिर गई वहीं उनके साथ जो व्यक्ति खड़ा था वह टेबल के नीचे छिप गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by LANDY PARRAGA (@landyparraga.ec)

शादी में शामिल होने के लिए आई थी क्वेवेदो 

इस हमले के बाद दोनों हमलावर ही फरार हो गए। वहीं जैसे ही पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर आकेकर जांच भी शुरु कर दी। उस दौरान लैंडी लथपथ हुई जमीन पर गिरी हुई थी। इसके बाद उन्हें जब अस्पताल में ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स की मानें को लैंडी क्वेवेदो किसी शादी में शामिल होने के लिए आई थी। 

पुलिस कर रही जांच 

इस मामले में पुलिस अब अच्छे से जांच कर रही है हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि लैंडी को क्यों मारा गया है वहीं हमलावरों को भी देखने की कोशिश चल रही है। पुलिस को जो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिल गई है. ऐसे में अब वह यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि इस घटना को अंजाम देने के पीछे हमलावरों का क्या मकसद था और इस घटना के पीछे और कौन-कौन शामिल है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by LANDY PARRAGA (@landyparraga.ec)

सोशल  मीडिया पर हैं काफी फॉलोअर्स 

लैंडी परागा पहली मिस इक्वोडोर प्रतियोगी थी। उन्होंने 2022 में लॉस रियोस प्रांत को रिप्रेजेंट किया था। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। उनके सोशल मीडिया पर 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह घरेलू सामान को निर्यात करने की भी मालकिन थी। इसके अलावा स्पोर्ट्स वियर लाइन की भी लैंडी ओनर थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका नाम ड्रग तस्कर केस में भी जुड़ चुका था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by LANDY PARRAGA (@landyparraga.ec)

 
 

Related News