08 OCTTUESDAY2024 1:16:43 AM
Nari

लिवर को रखना चाहते हैं हैल्दी तो खाते रहें ये चीजें

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 27 Aug, 2021 04:48 PM
लिवर को रखना चाहते हैं हैल्दी तो खाते रहें ये चीजें

हमारा शरीर कई अंगो से मिलकर बना हैं। हर अंग का अपना महत्तव हैं। शरीर में कई अंग ऐसे भी हैं जिनके खराब होने पर जिंदगी खतरे में भी जा सकती हैं। उन्हीं महत्वपूर्ण अंगों  में लिवर भी शामिल है। खाना पचाने से लेकर टॉकिसन पदार्थों को फिल्टर करने का काम लिवर का ही है लेकिन बढ़ते प्रदूषण और खानपान की गलत आदतों के चलते लिवर में सूजन इंफेक्शन आम हो गई है लेकिन अगर आप लिवर को हैल्दी रखना चाहते हैं तो कुछ चीजों को शामिल कर लें । 

लहसुन

लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबायोटिक गुण भी होते हैं जो कि लिवर को साफ और मजबूत बनाता है। लहसुन से लिवर डिटॉक्स ही नहीं बल्कि वजन भी कम होता है। आप चाहते तो सुबह हर रोज 1 कली कच्चे लहसुन की खा सकते हैं या लहसुन सब्जी के रूप  में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

 ग्रीन टी

ग्रीन टी पीने वालों में लिवर  कैंसर, स्टीटोसिस, सिरोसिस और हेपेटाइटिस जैसी समस्या कम देखने को मिलती हैं। हालांकि इसका ज्यादा सेवन ना करें। 

PunjabKesari

 कॉफी

काफी के शौकीन आपको बहुत मिल जाएगी हालांकि इसके फायदे भी बहुत हैं। कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो लिवर  में सूजन को कम किया जा सकता है। दिन में 2 बार कॉफी पीएं लेकिन इससे ज्यादा नहीं।  

 हल्दी

हल्दी लीवर को डिटॉक्सीफाई करती है। यह शरीर में भोजन पचाने की शक्ति को बढ़ाता है। यह अंग को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह सूजन को कम करने, तनाव को कम करने और जिगर की बीमारियों और चोट से जिगर को बचाने में मदद करती है।

 ग्रेपफ्रूट

इसमें में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इंफ्लेमेशन को कम करते हैं और लिवर कोशिकाओं की रक्षा करने में मदद करते हैं। यह उर्जा को बढ़ावा देने में मदद करता हैं। यह इन्फ्लेमेशन को कम कर लिवर की कोशिकाओं को नष्ट होने से भी बचाता है। 1 गिलास अंगूर का रस पीएं। 

चुकंदर

चुकंदर में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो तनाव को कम करने के लिए शक्तिशाली हैं। इस के रस को लंबे समय तक पीने से लिवर को ठीक रखने में मदद करता है। इसके जूस का सेवन लिवर पर फैट जमा नहीं होने देता और लिवर भी नियमित रूप से अच्छा कार्य करता है। रोज
एक गिलास चुकंदर का जूस पीएं।

PunjabKesari

गाजर

गाजर का जूस लिवर को शुद्ध और साफ करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद मिलती है। इसके अलावा गाजर का जूस लिवर में जमा हुए पित्त और वसा को कम करने में लाभकारी होता है। इसमें घुलनशील फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है जो लिवर और कोलन को साफ रखने में सहायक होता है। गाजर सलाद के रूप में लें या जूस पीएं।


ये आहार लिवर में जमा गंदगी को फिल्टर करने का काम करते हैं। इसके अलावा तली भुनी और ज्यादा मसालेदार चीजों का सेवन कम करें। 

Related News