29 APRMONDAY2024 3:30:48 PM
Nari

ये था महारानी एलिजाबेथ का डाइट प्लान, इस एक चीज ने बनाई क्वीन की लंबी उम्र

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Sep, 2022 04:09 PM
ये था महारानी एलिजाबेथ का डाइट प्लान, इस एक चीज ने बनाई क्वीन की लंबी उम्र

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने 96 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका जन्म 21 अप्रैल 1926 में हुआ था। वह अपने पिता किंग जॉर्ज पंचम की मृत्यु के बाद 25 साल की उम्र में सिंहासन पर बैठी थी। एलिजाबेथ ग्रेट ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने  वाली पहली सम्राट थी। महारानी की मृत्यु का शाही महल ने कोई खुलासा नहीं किया, लेकिन हर कोई क्वीन की उम्र का राज जानना चाहता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि महारानी की लंबी उम्र का क्या राज था... 

अच्छी जीवनशैली थी लंबी उम्र का राज 

एक नामी वेबसाइट के अनुसार, भले ही क्वीन एलिजाबेथ दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक थी। लेकिन महारानी ने हमेशा अपना जीवन साधा ही रखा। उनकी सादी जीवनशैली ने महारानी की लंबी उम्र के लिए योगदान दिया था। एलिजाबेथ ने कभी भी अपने आहार, व्यायाम और सोने की प्रक्रिया का खुलासा नही किया लेकिन अच्छी जीवनशैली ही महारानी की लंबी उम्र का कारण थी। 

PunjabKesari

अर्ल ग्रे के साथ करती थी दिन की शुरुआत

रानी एलिजाबेथ का आहार काफी अच्छा था। वह अपनी सुबह की शुरुआत अर्ल ग्रे के साथ करती थी। महारानी की चाय भी बहुत ही खास होती थी। इस चायपत्ती को बरगामेट ऑरेंज के छिलके का तेल डालकर बनाया जाता था। इसमें दूध का इस्तेमाल होता था, लेकिन चीनी बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं की जाती थी। क्वीन को चॉकलेट ओलिवर्स बिस्किट बहुत ही पसंद थे। नाश्ते में वह एक कटोरी साबुत अनाज और दही खाती थी। इसके अलावा कभी-कभी टोस्ट और जैम भी खा लेती थी। लंच और डिनर के बीच सैंडविच और केक के साथ चाय पीती थी। महारानी शराब का सेवन भी रोज करती थी। 

PunjabKesari

कोई एक्सरसाइज नहीं बल्कि अच्छी नींद ने रखा सेहतमंद

महारानी ने अपने दिनचर्या में शारीरिक गतिविधयां शामिल की थी। महारानी को जब भी समय मिलता था वह कुत्तों के साथ बिताती थी। उन्हें घुड़सवारी का भी काफी शौक था।  पर्याप्त मात्रा में नहीं लेकर भी उन्होंने खुद को स्वस्थ रखा था। वह रात 11 बजे सो जाती थी और सुबह 7.30 बजे तक उठ जाती थी। 

95 साल की उम्र तक पीती थी शराब 

महारानी को शराब पीने का भी शौक था। मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो वह 91 साल की उम्र में भी कॉकटेल पीती थी। महारानी की ड्रिंकिंग हैबिट्स पर भी काफी चर्चा रही हैं। महारानी ने 95 साल की उम्र तक शराब पी है। हालांकि इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें शराब पीने से मना कर दिया था। 

PunjabKesari
 

Related News