26 APRFRIDAY2024 4:13:15 AM
Nari

सुबह उठकर पिएं गुनगुना पानी, एक नहीं सेहत को होंगे ढेरों फायदे

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Dec, 2022 11:02 AM
सुबह उठकर पिएं गुनगुना पानी, एक नहीं सेहत को होंगे ढेरों फायदे

बहुत से लोग सुबह उठकर गुनगुना पानी पिते हैं। सुबह खाली पेट पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है इससे मुंह में मौजूद लार और हानिकारक बैक्टीरिया पानी के साथ मिलकर शरीर में जाते हैं। जिससे शरीर अच्छे से डिटॉक्सीफाई होता है। इसके अलावा पानी में पाई जाने वाली लार पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में सहायता करती है। बहुत से लोग सुबह उठते सादा पानी पीते हैं तो कई लोग फ्रिज का ठंडा पानी पी लेते हैं। सादा पानी पीने से स्वास्थ्य को कई नुकसान नहीं होते परंतु ठंडा पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, गुनगुना पानी पीकर सुबह की शुरुआत करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं तो चलिए जानते हैं इनके बारे में....

वजन होता है कम 

नियमित रुप से गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉल्जिम का स्तर बढ़ता है जिससे फैट तोड़ने और कैलोरी बर्न होने में भी सहायता मिलती है। वजन कम करने के लिए आप नियमित ठंडा पानी पी सकते हैं। 

PunjabKesari

स्वस्थ रहता है पाचन 

रोजाना गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। गुनगुना पानी पेट में एसिड के उत्पादन को कंट्रोल करता है जिससे आपका पाचन तंत्र उत्तेजित होता है। 

किडनी फंक्शन सुधरता है

किडनी शरीर में से टॉक्सिन्स पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। नियमित गुनगुने पानी का सेवन करने से किडनी का फिल्ट्रेशन सुधरता है और किडनी भी एकदम स्वस्थ रहती है। 

PunjabKesari

एसिडिटी होती है दूर 

गुनगुने पानी का सेवन करने से पेट में मौजूद एसिड पतला होता है, जिससे आप एसिडिटी जैसी समस्या से आराम पा सकते हैं। नियमित गुनगुना पानी पीने से आपको एसिडिटी से भी राहत मिलती है। 

बीपी करे कंट्रोल 

हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी रोजाना गुनगुना पानी बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे आपका ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है। इसके अलावा गुनगुना पानी हाई बीपी और ब्लड फ्लो को सुधारने में भी सहायता करता है। 

PunjabKesari

स्किन रखे हैल्दी 

गुनगुना पानी आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है। इसके अलावा यह कोशिकाओं की मरम्मत करने में भी सहायता करता है। नियमित गुनगुना पानी पीने से आपका शरीर में कोलेजन का उत्पादन होता है। गुनगुना पानी पीने से आपकी त्वचा भी एकदम हैल्दी रहती है। 

हैल्दी बाल 

बालों को मजबूत करने में भी गुनगुना पानी सहायता करता है। नियमित गुनगुना पानी पीने से आपके बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। यह आपकी नर्व एंडिंग्स को उत्तेजित करना मजबूत बनाने में भी सहायता करता है। स्कैल्प में रक्त का संचार बढ़ता है और पोषक तत्वों के सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। 


PunjabKesari

 

Related News