03 JUNMONDAY2024 2:16:11 PM
Nari

कभी देखें हैं भारत के ये खूबसूरत चाय बागान?  यहां एक बार जाना तो बनता है

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 May, 2024 05:46 PM
कभी देखें हैं भारत के ये खूबसूरत चाय बागान?  यहां एक बार जाना तो बनता है

चाय का नाम सुनते ही ताजगी का अहसास होने लगता है। कुछ लोग चाय के इतने दीवाने होते हैं कि इसके बीना रह ही नहीं पाते हैं। पर क्या आपने कभी चाय के बागानों के बारे में जानना चाहा है। अगर नहीं तो बता दें कि भारत को चाय उत्पादन के मामले से सबसे बड़े देशों में से एक माना जाता है और यहां के चाय  बागानों की खूबसूरती पूरी दुनिया में मशहूर हैं। तो आज International Tea Day के मौके पर आपको करवाते हैं भारत के फेमस और खूबसूरत चाय के बागानों की सैर। 

PunjabKesari

मुन्नार का टी गार्डन

सबसे पहले बात करते हैं केरल के मुन्नार के टी गार्डन की जहां  हर साल विश्व भर से लाखों पर्यटक आते हैं। हिल स्टेशन की घुमावदार गोल-गोल पहाडि़यों पर एक ही ऊंचाई के चाय के पौधे देखकर आंखों को बेहद ही सुकून मिलता है। यहां ऊंचाई से गिरते झरने और ठंडा मौसम किसी को भी अपनी तरफी खींच लाए।

पालमपुर के चाय के बागान घूमने की जानकारी और इसके पर्यटन स्थल – Palampur Tea  Garden Information In Hindi - Holidayrider.Com
 पालमपुर के चाय बगान

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में एक प्राकृतिक रूप से समृद्ध हिल स्टेशन पालमपुर  चाय बागानों और देवदार के जंगलों से घिरा है। पालमपुर उत्तर-पश्चिम भारत की चाय की राजधानी है, जो इसे विशेष रुचि स्थल बनाता है। इस जगह  परआप शुद्ध वातावरण के साथ-साथ प्रकृति की हरियाली का भी आनंद उठा सकते हैं।

PunjabKesari

जोरहाट टी बंगला

घाटी के मध्य भाग में बसे, जोरहाट को ‘विश्व की चाय राजधानी’ के रूप में भी जाना जाता है।  जोरहाट टी बंगला चाय के बागानों के साथ साथ पर्यटकों के ठहरने के लिए आवास के विकल्प भी देता है। प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर इन चाय के बागानों के बीचो बीच रहने का एक अलग ही मजा है।

PunjabKesari

हैप्पी वैली टी गार्डन

हैप्पी वैली टी गार्डन भी प्राचीन चाय बगानों की लिस्ट में शामिल है।  लगभग 60 हज़ार से भी अधिक ऊंचाई पर मौजूद होने के चलते ये बगान लाखों सैलानियों के लिए प्रमुख पर्यटक केन्द्रों में से एक है।  यहां चाय की कुछ झाड़ियाँ 100 साल से अधिक पुरानी हैं। 

PunjabKesari

 दार्जिलिंग के खूबसूरत बागान

पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग शहर चाय के बागान के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। भारत में 25% चाय का उत्पादन यहां से किया जाता है। खूबसूरत मौसम और हसीन वादियों के से घिरा हुआ ये शहर लोगों के आकर्षण का केंद्र है। हर साल यहां लाखों पर्यटक चाय के बागान की सैर करने जरूर आते हैं। यहां आकर आप चाय पीने के साथ-साथ उनकी हरियाली पत्तियों को देखने का भी मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari
 नीलगिरी के प्राचीन बागान

तमिलनाडू में स्थित नीलगिरी पहाड़ी  पर 100 साल से भी अधिक समय से उगाया जाने वाला चाय का बागान पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां कई टी प्लांट भी बनाएं गए है। नीलगिरी के पास स्थित कुनूर में आप कई चाय के बागान को देखने का मजा ले सकते है।
 

Related News