28 APRSUNDAY2024 6:38:50 AM
Nari

'कुछ तो शर्म करो..', मांग में सिंदूर भरने पर ट्रोल हो रही बिग बॉस फेम अफसाना खान!

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 02 Mar, 2022 06:14 PM
'कुछ तो शर्म करो..', मांग में सिंदूर भरने पर ट्रोल हो रही बिग बॉस फेम अफसाना खान!

'बिग बॉस 15' की एक्स कंटेस्टेंट व पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने हाल में ही अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड साज के साथ शादी की। शादी के बाद उन्होंने पार्टी भी रखी, जिसकी कई वीडियोज व तस्वीरें सिंगर ने खुद शेयर की। अफसाना खान की शादी को भले ही कुछ दिन बीत गए हैं लेकिन सिंगर अब फिर से चर्चा में है। दरअसल, लोगों ने अफसाना को शेयर की वीडियोज व तस्वीरों में मांग में सिंदूर लगाए हुए देखा। जहां कुछ फैंस ने अफसाना के लुक को देखकर तारीफ की तो कइयों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

PunjabKesari


लोगों ने अफसाना को उनके पति साज और धर्म को निशाना बनाते हुए बुरा-भला कहा।  एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, लानत है अफसाना पर जो मुस्लिम होकर भी हिंदू बन गई ...मुस्लिम होकर मुस्लिम का नाम खराब किया।

PunjabKesari

अन्य ने लिखा, आप मुस्लिम हो ना फिर सिंदूर क्यों लगाया है। वही साज को टैग करते हुए पूछा आप सिख हो आपने धर्म बदला या अफसाना ने।

एक ने लिखा, तुम पागल हो सिंदूर लगाया है अन्य ने लिखा, मुस्लिम होकर भी सिंदूर लगाया है।

PunjabKesari

वही कुछ यूजर्स ने अफसाना को उनके पति की वजह से भी ट्रोल किया। एक ने लिखा, साज अफसाना को कैसे प्यार कर सकता है उसकी अपनी एक बेटी भी है। यह प्यार झूठा है अफसाना खान अब भी आंखें खोल लो

 

अन्य ने लिखा, थोड़े दिन बाद उसने आपको भी छोड़ देना...जिस ने अपनी इतनी सुंदर बीवी छोड़ दी हो उसके आगे तुम कुछ भी नहीं।

 

बता दें कि अफसाना खान के पति साज की यह दूसरी शादी है और वो एक बेटी के पिता भी है। अफसाना साज की शादी से पहले ही सिंगर की पहली पत्नी अनु ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और अपने पति साज पर कई आरोप लगाए थे।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनु ने मोहाली कोर्ट में अफसाना खान के मंगेतर साज शर्मा के खिलाफ एक याचिका दायर की है। महिला ने कहा था कि उन्होंने पूरे रीति-रिवाजों के साथ साल 2014 में साज के साथ शादी की वो भी परिवार की सहमति के साथ। औरत ने यह भी कहा कि साज और उनकी एक बेटी है जिसका जन्म साल 2016 में हुआ। शादी के बाद वो और साज जीकरपुर में रह रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनु दहेज के मुद्दे पर प्रताड़ित होने के बाद अपने घर रायपुर लौट आई थीं।

 

यही नहीं महिला ने अफसाना के ब्वॉयफ्रेंड पर यह भी आरोप लगाया कि उसने धोखे से उन्हें तलाक दिया।  उन्होंने अपने बयान में महिला ने कहा कि साज ने तलाक के कागजात में गलत पता दिया था और यही वजह है कि, उन्हें कभी अदालत से कोई समन नहीं मिला। जब महिला को अफसाना और साज की शादी के बारे में पता चला और वो उसने साज से संपर्क करने की कोशिश लेकिन जब उनकी बात नहीं हुई तो वो कोर्ट पहुंची। हालांकि अफसाना ने इन खबरों पर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया।

PunjabKesari

अफसाना के सिंगिंग करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने अपना करियर सिंगिंग रियलिटी शो 'वॉयस ऑफ पंजाब 3' में एक प्रतिभागी के रूप में शुरू किया था और अपने गाने 'तितलियां' के साथ रातोंरात स्टार बन गई थी।

Related News