26 APRFRIDAY2024 4:09:35 AM
Nari

नहीं पड़ेगी आर्टिफिश्यल कलर की जरुरत, इन घरेलु नुस्खों से पाएं सफेद बालों से छुटकारा

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Sep, 2022 01:16 PM
नहीं पड़ेगी आर्टिफिश्यल कलर की जरुरत, इन घरेलु नुस्खों से पाएं सफेद बालों से छुटकारा

आजकल के खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण महिलाओं के बाल समय से पहले ही सफेद होते जा रहे हैं। बाल सफेद होने का कारण पोषक तत्वों की कमी भी हो सकता है। सफेद बालों को छुपाने के लिए महिलाएं बालों में कई तरह की चीजें भी लगाती हैं। इनमें से एक मेंहदी भी है। मेहंदी से बाल नैचुरली काले होते हैं। आर्टिफिश्यल कलर बालों को नुकसान भी पहुंचा सकेत हैं। आप मेहंदी में कुछ चीजें मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इससे आपके बाल काले होंगे तो चलिए बताते हैं इनके बारे में...

मेहंदी में मिलाएं तेल 

आप सरसों, नारियस या फिर आरंडी का तेल मेहंदी में लगाएं। यह आपके बालों को काला करने में मदद करेगी। आप तेल में 2-3 चम्मच मेहंदी का पाउडर मिलाकर एक लोहे के बर्तन में डालें। कढ़ाई को अच्छे से गर्म कर लें। अब इसे ठंडा होने के रख दें। जैसे तेल ठंडा हो जाए तो इसे कांच की कंटेनर में स्टोर कर लें। नहाने से कम से कम 4 घंटे पहले आप तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप एक रात के लिए भी तेल बालों में लगा सकते हैं। तय समय के बाद बाल किसी भी शैंपू से धो लें। तेल का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं। 

PunjabKesari

आंवला मिलाकर लगाएं

आंवला भी बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। एक बर्तन में आंवला पाउडर डालें। फिर इसमें मेंहदी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। मिश्रण में थोड़ा सा पानी मिक्स करें। पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को बालों में कम से कम 4-5 घंटे के लिए बालों में लगाएं। तय समय के बाद बाल माइल्ड शैंपू से धो लें। इसके अलावा पेस्ट आप सारी रात के लिए भी बालों पर लगा रहने दे सकते हैं। हफ्ते में 2-3 बार पेस्ट बालों में आप लगा सकते हैं। 

PunjabKesari

कॉफी और इंडिगो मिलाएं 

आप बालों को नैचुरल तरीके से काला करने के लिए कॉफी और इंडिगो का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कॉफी बालों को शाइनी और रंग देने में बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। मेहंदी पाउडर में 2-3 चम्मच इंडिगो और 1 चम्मच कॉफी मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को मिक्स कर लें। गर्म पानी में डालें और फिर पेस्ट तैयार कर लें। तैयार किए गए पेस्ट को बालों में 4-5 घंटे के लिए लगाएं। तय समय के बाद शैंपू से बाल धो लें। आप यह पेस्ट हफ्ते में 2-3 बार बालों में लगा सकते हैं। 

PunjabKesari

केला मिलाएं

आप मेहंदी में केला मिलाकर भी बालों को काला कर सकते हैं। पके हुए केले को अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इसमें मेहंदी पाउडर डालें। पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स करके 10-15 मिनट के लिए बालों में लगाएं। तय समय के बाद बाल शैंपू से धो लें। आप हफ्ते में 2-3 बार इस पेस्ट को बालों में लगा सकते हैं।

PunjabKesari

अंडा और नींबू मिलाएं

अंडा भी बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा नींबू में विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह तीनों चीजें आपके बालों का काला करने में बहुत ही फायदेमंद हो सकती हैं। अंडे का सफेद भाग मेंहदी में मिलाएं। इसके बाद इसमें नींबू का रस मिला दें। जरुरत के मुताबिक, पेस्ट में पानी मिलाएं। पेस्ट को बालों में लगाएं। 4-5 घंटे के लिए पेस्ट बालों में लगाएं। तय समय के बाद बाल सादे पानी से धो लें। पेस्ट का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2-3 बार कर सकते हैं। 

PunjabKesari

ब्लैक टी लगाएं

आप बालों में ब्लैक टी भी लगा सकते हैं। ब्लैक टी बालों को नैचुरली काला करने में सहायता करती है। बालों में ब्लैक टी लगाने के लिए आप एक कप पानी में ब्लैक टी के पत्ते डालें। इन्हें कुछ देर के लिए उबाल लें। उबालने के बाद मिश्रण को बालों में लगाएं। एक घंटे के बाद बाल  धो लें। 

PunjabKesari

करी पत्ता लगाएं

आप बालों में करी पत्ता लगा सकती हैं। करी पत्ता भी आपके बालों को नैचुरली काला करने में सहायता करेगा। नारियल के तेल में आप करी पत्ता लगाकर बालों में लगा सकते हैं। नारियल के तेल में करी पत्ता डालें। इस मिश्रण को गर्म कर लें। तेल तबतक गर्म करें, जबतक अच्छे से काला न हो जाए। इसके बाद बालों में 1 घंटे के लिए तेल लगाएं। तय समय के बाद बाल सादे पानी से धो लें। 

PunjabKesari

आलू के छिलके लगाएं 

आप आलू के छिलके भी बालों को नैचुरल तरीके से काला करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू के छिलके लें। इन्हें तबतक उबालें जबतक मिश्रण थोड़ा गाढ़ा न हो जाएं। गाढ़ा होने के बाद मिश्रण एक कप में डाल लें। मिश्रण बालों में लगाएं। तय समय के बाद बाल सादे पानी से धो लें। आलू के छिलकों को बालों में रगड़ें। बाल नैचुरली काले हो जाएंगे। 

PunjabKesari

काली मिर्च मास्क लगाएं

आप काली मिर्च से बना हेयरमास्क भी बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए आपको काली मिर्च और दही की जरुरत पड़ेगी। काली मिर्च को ब्लैंड कर लें। फिर इसमें दही मिलाएं। तैयार पेस्ट को बालों में लगाएं। 1 घंटे के बाद बालों को सादे पानी से धो लें। काली मिर्च आपके बालों को काला करने में मदद करेगी और दही आपके बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद करेगा। 
PunjabKesari

Related News