28 DECSUNDAY2025 11:44:54 PM
Nari

ग्रहों को रखना है खुश तो लोहड़ी पर ये उपाय करना ना भूलें, बनेंगे सभी बिगड़े काम

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Jan, 2025 06:56 PM
ग्रहों को रखना है खुश तो लोहड़ी पर ये उपाय करना ना भूलें, बनेंगे सभी बिगड़े काम

नारी डेस्क: लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है,  इसे सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य, और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।  मान्यता है कि लोहड़ी की अग्नि की पूजा करके और उनकी परिक्रमा करने से आरोग्य सुख की प्राप्ति होती है साथ ही ग्रहों के दोष भी दूर होते हैं। इस दिन कुछ विशेष उपाय और दान करने से ग्रह नक्षत्रों की शुभता प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं कि लोहड़ी के दिन किन चीजों का दान करने से लाभ मिलता है और ग्रहों को कैसे प्रसन्न किया जा सकता है।
 

PunjabKesari
लोहड़ी के दिन करने वाले उपाय

लोहड़ी की अग्नि में तिल और गुड़ डालने से शारीरिक कष्ट दूर होते हैं और मन में शांति का अनुभव होता है। यह उपाय राहु और केतु के अशुभ प्रभाव को कम करता है। इस दिन  तिल और गुड़ का दान करने से शनि ग्रह को प्रसन्न किया जा सकता है। यह उपाय जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करता है और शनि की साढ़े साती या ढैय्या के प्रभाव को कम करता है। इस दिन सरसों के तेल और काले तिल का दान करने से भी शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में स्थिरता आती है।

PunjabKesari
  जरूरतमंदों को करें दान

यदि जीवन में दुर्भाग्य साथ न छोड़ रहा हो तो लोहड़ी के दिन गरीब कन्यों को रेवड़ियां भेंट करें। इसके अलावा इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों से आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें कपड़े दान करें। माना जाता है कि जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों का दान करने से सूर्य और शनि ग्रह के दोष शांत होते हैं और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इस दिन  गाय को हरा चारा, गुड़, और रोटियां खिलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और चंद्रमा तथा शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं।

PunjabKesari
लोहड़ी पर दान करने से लाभ

इस दिन गुड़ और मूंगफली का दान करने से गुरु ग्रह की कृपा मिलती है। यह दान ज्ञान और समृद्धि को बढ़ाता है और परिवार में खुशहाली लाता है।  रूई और गर्म वस्त्र दान करने से राहु के दोष शांत होते हैं और मानसिक शांति प्राप्त होती है। इस दिन अनाज और भोजन का दान करने से बृहस्पति और मंगल ग्रह मजबूत होते हैं, जो आर्थिक स्थिति में सुधार और घर में सुख-समृद्धि लाते हैं।
 

Related News