01 MAYWEDNESDAY2024 12:15:15 AM
Nari

वैलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट, होगी प्यार की बरसात

  • Edited By neetu,
  • Updated: 10 Feb, 2022 11:07 AM
वैलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट, होगी प्यार की बरसात

वैलेंटाइन डे का कपल्स व प्रेमी-प्रेमिकाओं को बेहद इंतजार रहता है। इस दिन वे एक-दूसरे को गिफ्ट देकर अपने दिल की बात कहते हैं। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इस खास मौके पर पार्टनर या लव वन को उनकी राशि के मुताबिक गिफ्ट देना बेहद शुभ माना जाता है। इससे उनके रिश्ते में और भी गहराई व मजबूती आएगी। चलिए जानते हैं पार्टनर की राशि मुताबिक उन्हें कौन सा व किसी रंग का गिफ्ट देना बेस्ट रहेगा।

 

मेष राशि- इस राशि का ग्रह स्वामी मंगल माना गया है। ऐसे में इसके लिए ब्लड रेड कलर शुभ होता है। अगर आपका पार्टनर की राशि मेष हैं तो आप इस वैलेंटाइन डे पर उन्हें रेड रोज के साथ रोमांटिक कार्ड देकर अपने प्यार का इजहार करें।

PunjabKesari

वृषभ राशि- इस लोगों का ग्रह स्वामी शुक्र माना जाता है। ऐसे में अगर आपका लाइफ पार्टनर या स्पेशल वन इस राशि का है तो आप उन्हें पिंक गुलाब के साथ इस रंग की ड्रेस, ज्वैलरी या कॉस्‍मेटिक्‍स का सामान दे सकते हैं।

 

मिथुन राशि- मिथुन वालों का ग्रह स्वामी बुध माना जाता है। इसलिए इन्हें लाल या सफेद रंग का गुलाब के साथ रोमांटिर नॉवेल देना बेस्ट होगा। आप चाहे तो मिथुन राशि के लोगों को कलात्मक चीज भी तोहफे में दे सकते हैं।

 

कर्क राशि- कर्क वालों का ग्रह स्वामी चंद्रमा माना जाता है। ऐसे में आप इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को लाल रंग पर सफेद धारियों का गुलाब, मोती की माला या परफ्यूज गिफ्ट करें।
 

सिंह राशि- इस लोगों का ग्रह स्वामी सूर्य होता है। ऐसे में इस राशि के लोगों को नारंगी या नीले रंग का गुलाब या ड्रेस गिफ्ट करना बेस्ट रहेगा।

PunjabKesari

कन्या राशि- इन लोगों का ग्रह स्वामी बुध माना जाता है। ऐसे में अगर आपके पार्टनर की राशि कन्या है तो आप उन्हें इस वैलेंटाइन डे पर लाल या नीले रंग का गुलाब दें। आप उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान देखने के लिए उन्हें गुलाब का बुके गिफ्ट करें।

 

तुला राशि- तुला राशि का ग्रह स्वामी शुक्र माना जाता है। ऐसे में इनके लिए गुलाबी व सफेद रंग शुभ होने से आप इन्हें इस कलर का गुलाब या ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि- इस जातकों का ग्रह स्वामी मंगल माना जाता है। ऐसे में आप इन्हें लाल या पीले रंग का गुलाब जरूर दें। इसके अलावा इस राशि के लोगों को इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स गिफ्ट देना बेस्ट रहेगा।

PunjabKesari

धनु राशि- इस राशि का ग्रह स्वामी गुरु होने से इसके लिए नारंगी व पीला रंग शुभ माना जाता है। इसलिए अगर आपके पार्टनर की राशि धनु हैं तो आप उन्हें इस रंग का गुलाब देना ना भूलें। अगर आपका बजट अच्छा हैं तो आप उन्हें गोल्ड पैंडेंट या रिंग भी गिफ्ट कर सकते हैं।

 

मकर राशि- इस लोगों का ग्रह स्वामी शनि देव माने जाते हैं। ऐसे में आप इस वैलेंटाइन डे पर अपने स्पेशल वन को लाल या नीले रंग का गुलाब दें। इसके अलावा आप उन्हें कोई एंटीक चीज भी दे सकते हैं।

 

कुंभ राशि- इस राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव माने जाते हैं। ऐसे में आप अपने पार्टनर के लाल या नीले रंग का गुलाब गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इन्हें कोई एंटीक चीज गिफ्ट करना भी सही रहेगा।

PunjabKesari

मीन राशि- इस राशि के स्वामी गुरु माने जाते हैं। ऐसे में अगर आपका पार्टनर मीन राशि का हैं तो आप उनके पीले रंग का कोई गिफ्ट दें। आप उन्हें इस रंग का गुलाब या कोई ड्रेस दे सकते हैं।

pc freepik

Related News