09 OCTWEDNESDAY2024 12:54:17 AM
Nari

ये लड़कियां होती हैं बेहद Fashionable, क्या आप है इस लिस्ट में शामिल?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 04 Apr, 2021 03:10 PM
ये लड़कियां होती हैं बेहद Fashionable, क्या आप है इस लिस्ट में शामिल?

हर किसी का व्यवहार उनकी राशि पर पड़े प्रभाव के कारण होता है। इससे इनकी पसंद व नापसंद का काफी हद तक पता लगाया जा सकता है। ऐसे में कई लड़कियां सिंपल तो कई फैशन के मुताबिक रहना पसंद करती है। बात फैशन की करें तो कुछ राशियों की लड़कियां बेहद ही स्टाइलिश व ट्रेंड के साथ चलती है। तो चलिए जानते हैं उन फैशनिस्ता लड़कियों के बारे में...

मेष राशि- नया एक्सपेरिमेंट करने की शौकीन

इस राशि की लड़कियों को नया एक्सपेरिमेंट काफी अच्छा लगता है। ऐसे में वे फैशन के मामले में भी कुछ नया ट्राई करने में चूकती नहीं है। हम यूं भी कह सकते हैं कि ये लड़कियां जल्दी ही एक चीज से बोर हो जाती है। इन्हें ऑनलाइन शॉपिंग करने का भी बड़ा क्रेज होता है। साथ ही ये हर चीज को स्टाइलिश व अलग तरीके से पहनना पसंद करती है। ऐसे में ये कभी भी किसी चीज को खरीदकर पछताती नहीं है। 

PunjabKesari

वृषभ राशि- बेहद स्टाइलिश 

इस लिस्ट में दूसरा नाम वृषभ राशि की लड़कियों का आता है। ये लड़कियां स्टाइल के मामले में दूसरों को पीछे छोड़ देती है। साथ ही ये देखने में बेहद ही आकर्षित होती है। ऐसे में लोग जल्दी ही इनसे इंप्रेस हो जाते हैं। इनकी इस खूबी के चलते ये सिंपल कपड़ों में भी खुद को स्टाइलिश दिखाने में माहिर होती है। 

कुंभ राशि- फैशन के मुताबिक चलने वाली 

इस राशि की लड़कियां फैशन के हिसाब से चलना पसंद करती है। ऐसे में ये खुद को हमेशा अप-टू-डेट रखती है। इन्हें हर चीज अच्छी क्वालिटी की खरीदना सही लगता है। ऐसे में इनके कपड़ों से लेकर फुटवियर हर चीज स्टाइलिश व कमाल की होती है। 

PunjabKesari

सिंह राशि- ब्रांडेड चीजें खरीदने की शौकीन 

सिंह राशि की लड़कियां फैशन के मुताबिक व ब्रांडेड चीजें खरीदती है। ऐसे में ये खुद को स्टाइलिश व फैशनेबल दिखाने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करने में भी कतराती नहीं है। 

तुला राशि- क्लासी लुक पहली पसंद

तुला राशि की लड़कियां आंखें बंद करके फैशन के मुताबिक चलना पसंद नहीं करती है। ये सिंपल व एलिगेंट लुक को पहल देती हैै। इन्हें नई व ट्रेंडी चीजों के साथ क्लासिक का कॉम्बिनेशन बनाना अच्छा लगता है। ऐसे में ये अपने हिसाब से ड्रेस को मैचिंग करके पहनती है। ऐसे में मिक्स एंड मैच लुक खास पसंद आता है। 

Related News