29 APRMONDAY2024 5:20:06 AM
Nari

11700 फीट की ऊंचाई पर प्यार का इजहार, केदारनाथ मंदिर में लड़की ने लड़के को किया Purpose

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 03 Jul, 2023 01:02 PM
11700 फीट की ऊंचाई पर प्यार का इजहार, केदारनाथ मंदिर में लड़की ने लड़के को किया Purpose

केदारनाथ यात्रा के दौरान जिस हिसाब की वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं, उसे देखकर तो यही लगता है कि लोग दर्शन करने कम रील्स बनाने ज्यादा जा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लड़का- लड़की चर्चा में बना हुआ है, जिसें देखकर लोगों का गुस्स सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

लगातार चर्चाओं में रहे केदारनाथ मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें मंदिर परिसर में खड़ी एक लड़की अपने प्रेमी से प्यार का इजहार करती दिख रही है। वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है , वीडियो में लड़का- लड़की पीले कपड़े पहने हुए दिख रहे हैं और लड़की बड़े नाटकीय अंदाज में घुटनों के बल बैठकर अपने प्रेमी से प्यार का इजहार करती है और उसे अगूंठी पहना देती है। उसके बाद दोनों गले मिलते दिखाई देते हैं।

PunjabKesari
 वीडियो में दिख रही महिला व्लॉगर विशाखा बतायी जा रही है। सोशल मीडिया के उपयोगकर्ताओं ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोग जहां प्यार के इजहार को बहुत सुंदर बता रहे हैं, तो वहीं अन्य लोग धार्मिक स्थानों पर ऐसे कृत्यों को गलत ठहरा रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि धार्मिक स्थल की एक गरिमा, मान्यताएं और परंपराएं होती हैं और श्रद्धालुओं को उसके अनुरूप ही आचरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समिति का काम मंदिर का प्रबंधन और उसके अंदर की व्यवस्थाएं देखने तक ही सीमित है और वीडियो मंदिर के बाहर का है।

PunjabKesari
 हांलांकि बताया जा रहा है कि वह इस वीडियो के बारे में कानूनी राय ली जा रही है। हाल में केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था जिसमें एक महिला पुजारियों की मौजूदगी में नोट उड़ाते दिखी थी।  अब इस नए वीडियाे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related News