20 APRSATURDAY2024 1:45:26 PM
Nari

126 साल बाद बन रहा है शुभ संयोग, इस गणेश चतुर्थी पर राशि अनुसार मिलेगा शुभफल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 Aug, 2020 05:17 PM
126 साल बाद बन रहा है शुभ संयोग, इस गणेश चतुर्थी पर राशि अनुसार मिलेगा शुभफल

गणेश चतुर्थी का त्योहार भादपद्र महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस साल यह पावन त्योहार कल यानि 22 अगस्त को सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दिन प्रथम पूजनीय गणेश जी पूजा कर लोग उनकी कृपा पाते हैं। मान्यता है कि खासतौर पर इन दिनों में भगवान श्रीगणेश जी की पूजा कर शुभफल की प्राप्ति होती है। ऐसे में बात ज्योतिषशास्त्र की करें तो इस वर्ष आने वाली गणेश चतुर्थी अत्याधिक शुभफलदाई होगी। इस साल का बनने वाला संयोग करीब 126 साल बाद बन रहा है। ऐसे में इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा जो बेहद ही शुभ होगा। तो चलिए राशि के हिसाब से जानते हैं कि किस रााशि के लोगों के लिए यह त्योहार क्या खास लाता है। 

nari,PunjabKesari

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए गणेश चतुर्थी का त्योहार शुभ फलदाई होगा। इन्हें संतान की तरह से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के सभी अटके काम पूरे होंगे। साथ ही लंबे समय से चल रहे इनके वाद- विवाद भी खत्म हो जाएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही समाज में इनका मान- सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों का कोई बड़ा काम इस गणेश चतुर्थी में पूरा होगा। इससे उनके जीवन में सुख, समृद्धि व शांति का वास बना रहेगा।

nari,PunjabKesari

सिंह राशि

इस राशि के लोगों की सच्चे मन से की गई पूजा का इन्हें फल मिलेगा। साथ ही जो लोग विदेश यात्रा करने की इच्छा रखते हैं, उनकी प्रार्थना बप्पा पूरी करेंगे।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। साथ ही इनके जीवन में कोई बड़ा काम शुरू होने वाला है।

तुला राशि 

तुला राशि के लोगों के लिए गणेश चतुर्थी से अच्छा समय शुरू होगा। साथ ही इन्हें संतान सुख की प्राप्ति होगी।

वॄश्चिक राशि

जो लोग वृश्चिक राशि से संबंध रखते हैं, उन्हें इस शुभ दिन पर कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जमीन संबंधी अटके काम पूरे होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

nari,PunjabKesari

धनु राशि

घर के सदस्यों में चल रहे मतभेद दूर हो परिवार में मधुरता आएगी। साथ ही हर परिस्थिति में जीवनसाथी का पूरा सम्मान व सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

इस गणेश चतुर्थी से मकर राशि के लोगों का अच्छा समय शुरू होने वाला है।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह गणेश चतुर्थी काफी शुभ रहेगी‌। इन लोगों को इस शुभ दिन पर कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। साथ ही यात्रा के शुभ योग बन रहे हैं।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों के लिए यह त्योहार बेहद शुभ फलदाई रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

Related News