21 FEBSATURDAY2026 11:26:13 PM
Nari

कर्ज में डूबा बाल-बाल तो जरूर करें मां लक्ष्मी से जुड़ा यह उपाय

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Sep, 2020 09:46 AM
कर्ज में डूबा बाल-बाल तो जरूर करें मां लक्ष्मी से जुड़ा यह उपाय

कर्ज एक ऐसी समस्या है जो अगर किसी पर चढ़ जाए तो उसे उतारना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज ले तो लेते है। मगर बहुत बार इसे उतारने में इन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, व्यक्ति को कम में गुजारा करना ही सीखना चाहिए। ताकि कर्ज लेने की कोई नौबत न आने पाए। मगर फिर भी किसी कारणवश कर्ज लेने की जरूरत पड़ जाए तो इसे कुछ उपायों को करने उतारा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं वास्तु को अनुसार उन उपायों के बारे में...

ऋणमुक्तेश्वर मंदिर में करें पूजा 

भगवान शिव का ऋणमुक्तेश्वर मंदिर की बहुत ही मान्यता है। पूरी दुनिया में मशहूर ऋणमुक्तेश्वर मंदिर उज्जैन में स्थित है। माना जाता है कि यहां पर पीली पूजा करने से कर्ज जल्दी उतारने में मदद मिलती है। इसके लिए पीले रंग के कपड़े में चने की दाल, पीला पुष्प, हल्दी की गांठ और थोड़ा सा गुड़ बांधकर शिवलिंग पर अपनी मनोकामना कहते हुए चढ़ाए। इससे धीरे-धीरे कर्ज से मुक्ति मिलती है। 

nari,PunjabKesari

मंत्रों का करें जाप 

कर्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए शिवलिंग को गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए। साथ ही उसके बाद शांत मन से मंदिर में बैठ कर 108 बार ओम नमः शिवाय या महामृत्युंजय मंत्र का जाप लगातार 108 दिनों तक करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। मान्यता है इससे कर्ज से जल्दी ही छुटकारा मिलता है। 

देवी लक्ष्मी को चढ़ाए भोग

धन की देवी लक्ष्मी को सफेद रंग अतिप्रिय होने से उन्हें इस रंग की किसी चीज का भोग लगाने से कर्ज की परेशानी दूर हो आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। आप लक्ष्मी माता को चावल की खीर, पटाशे या दूध से को कोई मीठी चीज बनाकर भोग लगा सकते हैं। भोग लगाने के बाद प्रसाद को सबसे पहले घर की सबसे बड़ी महिला को पूरे आदर व सम्मान के साथ खिलाएं। फिर घर के बाकी सदस्यों को बांटने के बाद खुद प्रसाद को ग्रहण करें। इससे आप पर देवी लक्ष्मी की कृपा हो धीरे- धीरे सारा कर्ज उतर जाएगा।

mari,PunjabKesari

संकटमोचन हनुमान की करें पूजा

सभी के दुखों और संकटों को हरने वाले बजरंगबली की सच्चे मन से प्रार्थना करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो घर में खुशहाली आती है। ऐसे में जो लोग कर्ज से परेशान है उन्हें इससे छुटकारा पाने के लिए लगातार 21 शनिवार को किसी हनुमान मंदिर में जाकर 11 बार हनुमान चालीसा पाठ करना चाहिए। इससे कर्ज से मुक्ति मिलने के साथ नौकरी व कारोबार में तरक्की मिलेगी। 

मसूर की दाल करें दान

रोजाना किसी गरीब या जरूरतमंद को मसूर दाल दान करने से कर्ज से जल्द ही छुटकारा मिलता है। साथ ही मंगलवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर मसूर दाल अर्पित कर ओम ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नम: मंत्र का जाप करने से कर्ज की समस्या दूर हो जीवन की परेशानियों का हल होता है। 

nari,PunjabKesari

पीपल के नीचे जलाए दीया

जो लोग कर्ज से बहुत परेशान है उन्हें हर शनिवार की शाम को आटे का चौमुख दीया बनाकर सरसों के तेल की जोत पीपल के पेड़ के नीचे जगानी चाहिए। साथ ही सच्चे मन से प्रार्थना कर अपने कर्ज व दुखों से मुक्ति पाने की कामना करनी चाहिए। पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाना के कारण भगवान अपने भक्त की इच्छा जल्दी सुनते और उसे पूरा करते है। 

Related News