01 MAYWEDNESDAY2024 9:54:37 PM
Nari

इन चीजों का करें दान, जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Dec, 2020 02:41 PM
इन चीजों का करें दान, जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

जिंदगी में खुशहाली व तरक्की तभी बनी रहती है जब घर-परिवार में सब कुछ ठीक हो। मगर रिश्तों में खटास आने से काम में भी ध्यान नहीं लगता है। ऐसे में सफलता के रास्ते में भी रूकावटें आने लगती है। ज्योतिष व वास्तुशास्त्र के अनुसार, इसके पीछे का कारण खराब वास्तुदोष हो सकता है। ऐसे में अगर आप वास्तु को मानते हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ उपाय बताते हैं। इन्हें अपनाकर आप अपनी इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं...

गायत्री मंत्र का करें जाप 

रोजाना पूजास्थल में गायत्री मंत्र और आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करना शुभ होता है। इससे मन में सकारात्मक विचार आने के साथ अंदर से खुशी मिलती है। 

मिठाई का लगाएं भोग 

अगर घर में कुछ मीठा बनाएं या बाहर से मिठाई लाएं तो उसे सबसे पहले भगवान जी को भोग लगाएं। इससे घर में देवी- देवताओं की कृपा बनी रहेगी। 

कपूर जलाएं

जिन घरों में निरंतर लड़ाई-झगड़े रहते हैं उन्हें रोजाना सुबह व शाम को कपूर जलाना चाहिए। साथ ही बेडरूम में सोने से पहले भी 1 कपूर जलाएं। इससे घर व कमरे में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। साथ ही तनावमुक्त नींद आने में मदद मिलेगी। 

PunjabKesari

हनुमान जी की करें पूजा 

जिन लोगों को हमेशा किसी ना किसी बात का डर सताता है उन्हें हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इससे भय से छुटकारा मिलने के साथ मंगल व शनिदोष का प्रभाव भी कम होने में मदद मिलेगी। 

दान करें 

मंदिर में धार्मिक पुस्तक चढ़ाएं। इसके साथ ही जरूरतमंदों व गरीबों को अनाज व कपड़ों का दान करें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा होने से घर में अन्न व धन की कभी कमी नहीं होगी। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

PunjabKesari

शुक्रवार को करें ये उपाय 

शुक्रवार के दिन देवी काली के मंदिर में जाकर उनसे मांफी मांगे। इससे पति-पत्नी के बीच का तनाव कम होकर रिश्ते में मिठास आएगी। इसके साथ ही पति अगर रोजाना पत्नी की मांग भरे और पत्नी अपने पति के माथे पर पीला तिलक लगाएं। इससे दोनों के बीच का तनाव कम होकर मैरिड लाइफ खुशनुमा बीतेगी। 

अगर भाइयों में रहती है अनबन

अगर भाइयों के बीच किसी बात को लेकर तनाव है तो उन्हें रोजाना श्रीगणेश एवं भगवान कार्तिक की पूजा करनी चाहिए। इससे दोनों के बीच की लड़ाई खत्म होकर प्यार बढ़ेगा। 

पूजा के बाद बजाएं शंख 

रोजाना पूजा करने के बाद शंख बजाएं। माना जाता है कि इसकी ध्वनि से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में घर में मौजूद नेगेटिविटी दूर होकर सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा। 

PunjabKesari


आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, कमेंट और शेयर जरूर करें।
 

Related News