20 APRSATURDAY2024 1:30:10 PM
Nari

नए साल को अपने लिए भाग्यशाली बनाने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय

  • Edited By neetu,
  • Updated: 26 Dec, 2020 10:48 AM
नए साल को अपने लिए भाग्यशाली बनाने के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय

अब बस कुछ ही दिनों में 2021 का नया साल आने वाला है। लोगों को भी नया साल आने का बेसब्री से इंतजार है। असल में, 2020 के दौरान कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। ऐसे में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसलिए हर कोई अब नए साल में कुछ बेहतर होने की आस में है। ऐसे में आप अपने जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए व नए साल को भाग्यशाली बनाने के लिए राशि के अनुसार कुछ उपायों को कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

मेष राशि

मेष राशि के लोग शनिवार के दिन पीपल पर जल चढ़ाएं। साथ ही भैरव मंदिर में सरसों तेल का दीया जलाएं। इससे जीवन की परेशानियां दूर होकर सफलता के रास्ते खुलेंगे। 

PunjabKesari

वृषभ राशि

अपने से बड़ों का सम्मान करें। शुक्रवार के दिन घर से इत्र लगाकर ही बाहर जाएं। साथ ही इस दिन कन्याओं को सफेद रंग मिठाई बांटें। इससे आने वाला नया साल खुशियों व सफलताओं से भरा होगा।

मिथुन राशि

जीवन में सफलता पाने के लिए हर बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहने। गरीबों को हरे मूंग की दाल दान‌। अगर हो सके तो इस दिन किसी किन्नर से आशीर्वाद लें। 

कर्क राशि

इन्हें नया साल बेहतर बनाने के लिए सोमवार के व्रत रखना शुभ होगा। साथ ही इस दिन गरीब व जरूरतमंद को सफेद रंग का वस्त्र दान करें। इससे आने वाले नए साल में आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि

इस राशि के लोग 2021 में रोजाना सूर्य देवता को जल चढ़ाएं। साथ ही रविवार को गेंहू का दान करें। इससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 

PunjabKesari

कन्या राशि

2021 के सभी बुधवार के दिन जानवरों को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में चल रही परेशानियां दूर होकर सुख-शांति मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि के लोग शुक्रवार के दिन कन्याओं को खीर खिलाएं। इससे पैसों की किल्लत दूर होकर आय के नए स्रोत मिलेंगे। साथ ही भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि

ये लोग 2021 में सभी मंगलवार को गुड़ और चना बंदरों को खिलाएं। इससे इनके दुश्मन दूर होंगे। साल ही नया साल खुशियों व भयमुक्त रहेगा। ‌

धनु राशि

धनु राशि के लोग नए साल के सभी वीरवार को मंदिर में चने की दाल चढ़ाएं। साथ ही माथे पर हल्दी या पीले चंदन का तिलक लगाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा।

PunjabKesari

मकर राशि

इस राशि के लोग शनिवार के दिन गरीब व जरूरतमंदों को कंबल दान करें। इससे नौकरी व व्यापार में आ रही समस्याएं दूर होकर तरक्की मिलेगी। साथ ही आय के नए स्रोत मिलेंगे।

कुंभ राशि

शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहने साथ ही काली उड़द दाल का दान करें। इससे कारोबार, व्यापार व नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

मीन राशि

आने वाले नए साल में कामयाबी और सफलता पाने के लिए वीरवार के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करें। इससे घर में अन्न व धन की कमी नहीं होगी। साथ ही नया साल खुशियों भरा होगा।


आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे कमेंट, लाइक और शेयर जरूर करें।

Related News