19 APRFRIDAY2024 4:41:36 AM
Nari

प्रेग्नेंसी में ऐसे रख रही हैं Sonam Kapoor अपना ख्याल, आप भी लें एक्ट्रेस से हेल्थ टिप्स

  • Edited By palak,
  • Updated: 09 Jun, 2022 11:37 AM
प्रेग्नेंसी में ऐसे रख रही हैं Sonam Kapoor अपना ख्याल, आप भी लें एक्ट्रेस से हेल्थ टिप्स

आज एक्ट्रेस सोनम कपूर का जन्मदिन है। एक्ट्रेस आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनम अपनी सेहत का बहुत ही ख्याल रखती हैं। अपने फैंस के लिए भी आए दिन अपनी ब्यूटी, हेल्थ और डाइट के सीक्रेट्स शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और वह अपने इस खास पल को बहुत एन्जॉय भी कर रही हैं। सोनम कपूर इन दिनों बहुत ही खास तरह की डाइट और एक्सरसाइज फॉलो कर रही हैं। आप भी उनसे अपनी हेल्थ के लिए कुछ टिप्स ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

PunjabKesari

शुरुआती तीन महीनों में रखें ख्याल 

हर किसी महिला के लिए प्रेग्नेंसी के शुरुआती 3 महीने बहुत ही खास होते हैं। यह बच्चे की सेहत और मां के स्वास्थ्य के नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीने और आखिरी तीन महीनों में आपको बहुत ही सतर्कता बरतने की जरुरत होती है। सोनम ने भी अपनी डाइट और एक्सरसाइज से जुड़ी बातें शेयर की हैं। 

सोनम लेती हैं ये डाइट

सोनम ने अपने हेल्थ सीक्रेट्स शेयर करते हुए बताया कि- 'प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीने उनके लिए भी बहुत ही मुश्किल भरे रहे। लेकिन अच्छी देखभाल और डाइट प्लान और योग के साथ वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं।' सोनम इन दिनों हाई प्रोटीन युक्त आहार का सेवन कर रही हैं। एक्ट्रेस के दिन की शुरुआत डोसे के साथ होती है। वह डाइट में 15% फैट और हाई प्रोटीन खाना खा रही हैं। इसके अलावा सोनम खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग पर भी ध्यान दे रही हैं। वह प्रेग्नेंसी में अपना वजन नहीं बढ़ाना चाहती, इसलिए वह अपने सारे काम भी खुद ही कर रही हैं। 

PunjabKesari

पहले तीन महीने खाएं ये चीजें 

सोनम बताती हैं कि- 'प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीने में कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। डाइट में ताजी हरी पत्तेदार सब्जियां, फलियां, अंजीर, कम फैट वाला दूध, साबुत अनाज, नट्स और फिश शामिल करनी चाहिए।' इन सारी चीजों में विटामिन B12, आयरन, ओमेगा-3 और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा आप मौसमी फलों का सेवन भी जरुर करें। प्रेग्नेंसी में आप सेब, अनार, अमरुद, बेरीज और संतरे जैसी चीजें शामिल कर सकती हैं। 

PunjabKesari

एक्सरसाइज पर भी दें ध्यान 

प्रेग्नेंसी के दौरान आपको नियमित रुप से एक्सरसाइज भी अवश्य करनी चाहिए। आप वॉकिंग कर सकती हैं। यह आपके लिए सबसे बेस्ट एक्सरसाइज हो सकती है। परंतु यदि आप योग करना चाहती हैं तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें। रोज सुबह शाम वॉक करने से आप स्वस्थ रहेंगी। 


PunjabKesari

Related News