25 APRTHURSDAY2024 12:54:02 AM
Nari

हैल्दी डाइट और पुशअप्स के साथ खुद को फिट रखती हैं सुष्मिता , जानिए बर्थडे गर्ल का Fitness Mantra

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Nov, 2022 11:03 AM
हैल्दी डाइट और पुशअप्स के साथ खुद को फिट रखती हैं सुष्मिता , जानिए बर्थडे गर्ल का Fitness Mantra

बॉलीवुड एक्टर्स सिर्फ दमदार एक्टिंग से ही नहीं बल्कि अपने फिटनेस फ्रीक बॉडी के साथ भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनके फिटनेस मंत्र जानने के लिए फैंस हर समय एक्साइडटेड रहते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस का फिटनेस मंत्र आपको बताएंगे। देश को पहला मिस यूनिवर्स का ताज दिलाने वाली एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। बढ़ती उम्र के साथ भी एकदम फिट हैं। आज आपको उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस का फिटनेस मंत्र बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

 रिंग जिमनास्ट 

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने फिटनेस वीडियो अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन वीडियो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुष्मिता कैसे खुद को हैल्दी रखती हैं।  वह आए दिन रिंग जिम्नास्ट भी करती हैं। रिंग जिम्नास्ट से मांसपेशियों की ताकत भी बढ़ती है और उनका शरीर भी हैल्दी रहता है। 

PunjabKesari

पुशअप्स 

एक्सरसाइज के अलावा पुशअप्स के साथ भी सुष्मिता खुद को स्वस्थ रखती हैं। अक्सर एक्ट्रेस पुशअप्स पर बॉल करती नजर आती हैं। वह अपनी डेली रुटीन में एक्ट्रेस एक्सरसाइज और पुशअप्स जरुर करती हैं। 

PunjabKesari

शीर्षासन 

सुष्मिता शीर्षासन के जरिए भी खुद को फिट रखती हैं। फैंस के साथ अक्सर सुष्मिता शीर्षासन करते हुए वीडियो भी शेयर करती हैं। वह अपनी रुटीन में रोज इस आसन को शामिल करती हैं। शीर्षासन करने से रक्त का प्रवाह भी बढ़ता है और शरीर मजबूत होता है। शीर्षासन के अलावा एक्ट्रेस चक्रासन भी करती हैं। 

स्विमिंग 

अभिनेत्री सुष्मिता सेन स्विमिंग के शौकीन है। खाली समय में स्विमिंग का आनंद उठाती हैं। एक्ट्रेस का यह शोक भी है और इससे उन्हे खुशी भी मिलती है। फिट और तंदरुस्त रखने में भी स्विमिंग बहुत ही मददगार होती है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

इस डाइट को करती है फॉलो 

एक्सरसाइज, आसन और वर्कआउट् के अलावा एक्ट्रेस अपनी डाइट का भी अच्छे से ध्यान रखती हैं। वह अपने दिन की शुरुआत एक कप अदरक की चाय के साथ करती हैं। चाय के बाद वह एक गिलास सब्जियों के रस का जूस, 3 अंडे और दलिया का सेवन करती हैं। दिन भर वह मुट्ठीभर नट्स, दोपहर के खाने में एक कटोरी चावल, दाल, सब्जी, चिकन और मछली भी खाती हैं। शाम में वह सैंडविच, इडली और एक कप कॉफी के साथ एक कटोरी उपमा भी खाती हैं। 


 

Related News