05 MAYSUNDAY2024 4:04:46 PM
Nari

बर्थडे पर पापा ने लुटाया Athiya Shetty पर प्यार, शेयर की अनसीन Pic

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 05 Nov, 2023 02:44 PM
बर्थडे पर पापा ने लुटाया Athiya Shetty पर प्यार, शेयर की अनसीन Pic

बॉलीवुड के अन्ना की बेटी अथिया शेट्टी आज 31 साल की हो गई है। इस खास दिन पर जहां फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस के पापा सुनील शेट्टी ने इस खास मौके पर एक खास पोस्ट शेयर करके अपनी बेटी पर खूब प्यार लुटाया। उन्होंने अथिया की हेल्दी ceremony से एक अनसीन पिक्चर शेयर की। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में एक्टर अपनी लाडली बेटी पर प्यार लुटाते दिखे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

ये तस्वीर देखकर पिता और बेटी का रिश्ता बखूबी बयां होता है। उन्होंने लिखा है- 'हैप्पी बर्थडे मॉई, बेबी।' जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने रिप्लाई किया- 'लव यू, पापा'। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी भी बनाई है। इस पिक्चर पर फैंस और सेलेब्स प्यार लुटाते दिख रहे हैं। अथिया के पापा ने पोस्ट तो डाल दी, वहीं अब सारे फैंस पतिदेव केएल राहुल के पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं। चलिए तब तक आपको बताते हैं कैसे हुए थी अथिया- राहुल की मुलाकात....

PunjabKesari


कॉमन फ्रेंड ने करवाई थी दोनों की मुलाकात

दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे और फिर दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे- धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों एक सेक्रेट रिलेशनशिप में आ गए। जिसके बाद 3 साल तक दोनों ने जमकर इश्क लड़ाया। इसी साल जनवरी में उन्होंने आखिरकार क्रिकेटर के साथ शादी कर ली। 

PunjabKesari

Related News