05 MAYSUNDAY2024 1:23:05 PM
Nari

सीढ़ियों से गिर कर घायल हुए सिंगर Jubin Nautiyal, जानें कैसी है हालत

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 02 Dec, 2022 02:09 PM
सीढ़ियों से गिर कर घायल हुए सिंगर Jubin Nautiyal, जानें कैसी है हालत

सिंगर जुबिन नौटियाल के फैंस के लिए बुरी खबर है, कल यानी गुरुवार को वो अपने घर कि सीढ़ियों से गिर गए हैं। जुबिन  कि कोहनी टूट गई है और पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी चोट लग गई है। जिसके तुरंत बाद सिंगर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। बता दें कि डॉक्टर ने उनको अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।

PunjabKesari

 जुबिन ने किया था योहानी के साथ गाना लॉन्च 

हाल ही में जुबिन नौटियाल का गाना 'तू सामने आए' रिलीज हुआ था। इस गाने को सिंगर ने योहानी के साथ गाया था। बता दें कि गुरुवार को नौटियाल और योहानी को एकसाथ गाने के लॉन्च पर देखा गया था। इसके बाद ही उन्हें चोट आई है। सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने गानों के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। उनके गाने फैंस को खूब पसंद आते हैं। फैंस सिंगर के जल्द ठीक होने की दुआएं भी कर रहे हैं।

PunjabKesari

टॉप गानों के सिंगर हैं जुबिन

जुबिन रातां लंबियां, लुट गए, हमनवा मेरे और तुझे कितने चाहने लगे हम, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा जैसे इंटरनेशनल हिट के साथ लोग उन्हें वीडियो में देखना भी पसंद करते हैं। हाल ही में सिंगर ने गोविंदा नाम मेरा का गाना बना शराबी शामिल और फिल्म थैंक गॉड के गाने मानिके को भी गाया था। इसके अलावा भी वह ढेरों हिट नंबर्स दे चुके हैं। 

PunjabKesari

 जब जुबिन हुए थे ट्रोल

सितंबर के महीने में जुबिन चर्चा में आए थे। दरअसल ट्विवटर पर #ArrestJubinNautiyal  ट्रेंड हुआ था जिसमें सिंगर को गिरफ्तार करने की मांग की गई थी। सारा विवाद उनके अपकमिंग यूएस कंसर्ट को लेकर था, जिसके ऑर्गेनाइजर को खालिस्तानी मेंबर और मोस्ट वॉन्टेंड क्रिमिनल बताया गया था। इस ट्रेंड को देख लोगों ने जुबिन को एंटी नेशनल तक करार दे दिया था। हालांकि उन्होनें ये दावा किया था कि वो उन लोगों को जानते ही नहीं और साथ ही शो भी कैंसिल कर दिया था।


 

Related News