08 DECMONDAY2025 12:56:29 AM
Nari

दिल्ली कार ब्लास्ट में घायल हुए देवरिया के शिवा, मां का रो-रो बुरा हाल, चार बहनों में अकेला भाई

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 11 Nov, 2025 02:17 PM
दिल्ली कार ब्लास्ट में घायल हुए देवरिया के शिवा, मां का रो-रो बुरा हाल, चार बहनों में अकेला भाई

नारी डेस्क:  दिल्ली के लाल किला के पास हुए कार ब्लास्ट में देवरिया जिले के भलुअनी कस्बे के शिवा जायसवाल (28) भी घायल हो गए हैं। शिवा भलुअनी इलाके में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं और 9 नवंबर को दुकान के लिए कपड़ों की खरीदारी करने दिल्ली गए थे। 10 नवंबर को उन्होंने गांधीनगर में खरीदारी करने के बाद अपनी बहन पूर्णिमा जायसवाल के घर भजनपुरा में खाना खाया और थोड़ी देर रुकने के बाद गोविंदपुरी कॉलोनी में अपने मौसेरे भाई से मिलने जा रहे थे। तभी रास्ते में वे कार ब्लास्ट की चपेट में आ गए।

घटना के बाद शिवा को तुरंत दिल्ली के एलएनजीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं और फिलहाल हालत स्थिर है। गृह मंत्री अमित शाह भी अस्पताल पहुंचे और घायल शिवा का हाल-चाल जाना।

शिवा के परिजन घटना की खबर सुनते ही दिल्ली रवाना हो गए। उनकी मां, जो भाजपा महिला मोर्चा की नेता हैं, बेटे की सलामती के लिए खास चिंता में हैं। शिवा चार बहनों में अकेले बेटे हैं, इसलिए उनके परिजनों और इलाके के लोग लगातार उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।

PunjabKesari

दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट में देवरिया के शिवा जायसवाल भी घायल हुए हैं। उनके घायल होने की खबर सुनते ही मां दिल्ली के लिए रवाना हो गईं, क्योंकि शिवा चार बहनों में अकेले बेटे हैं। शिवा के घर पर स्थानीय लोग और शुभचिंतक उनके हालात जानने के लिए लगातार आ रहे हैं। उनकी बहन भी दिल्ली में ही रहती हैं, जिन्होंने घायल भाई की देखभाल में मदद की। घटना ने पूरे भलुअनी कस्बे को हिला दिया है और लोग परिवार के साथ संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

 

 

 

Related News