26 APRFRIDAY2024 9:36:46 AM
Nari

बच्चों को मस्ती के साथ एक्सरसाइज करवाने के लिए बेस्ट हैं ये तरीकें

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 19 Jul, 2018 04:26 PM
बच्चों को मस्ती के साथ एक्सरसाइज करवाने के लिए बेस्ट हैं ये तरीकें

एक्सरसाइज या व्यायाम करना बड़ों के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी फायदेमंद है। इससे बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास अच्छी तरह से होता है। मगर बच्चे अक्सर एक्सरसाइज करने में आनाकानी करते हैं। ऐसे में जरूरी नहीं कि बच्चों के विकास के लिए उनसे मुश्किल एक्सरसाइज करवाई जाएं। घूमना, दौड़ना, कूदना, खेलना, चढ़ना और उतरना भी बच्चों की एक्सरसाइज के मजेदार तरीके हैं। इससे भी बच्चे मोटापे, हार्ट प्रॉब्लम और डायबिटीज की समस्या से बचे रहते हैं। तो चलिये जानते हैं बच्चों की एक्सरसाइज को मजेदार बनाने के कुछ तरीकें।
 

1. टहलने जाएं
दौड़ने या खेलने से बच्चों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ऐसे में बच्चों को एक्सरसाइज करवाने के लिए आप उन्हें किसी पार्क लेकर जा सकते हैं। जहां वह खेल-कूद कर एक्सरसाइज कर सकते हैं।

PunjabKesari

2. कूद-फांद करना भी है जरूरी
बच्चों की शारीरिक एक्सरसाइज करवाने के लिए कूद-फांद भी अच्छा ऑप्शन है। बच्चों को एक्टिव बनाने के लिए आप भी उनके साथ उछले-कूदे। इससे उनके शरीर में लचीलापन आएगा।
 

3. कैच-कैच खेलें
बच्चों का मनोरंजन और एक्सरसाइज एक-साथ करवाने के लिए आप उनके साथ कैच-कैच खेल सकते हैं। इससे बच्चों की आंखों की कसरत भी होती है और उनका दिमाग भी तेज होती है।
 

4. तैराकी
तैराकी भी एक तरह की एक्सरसाइज मानी जाती है। ऐसे में आप अपने बच्चों को स्विमिंग क्लॉसेज में डाल सकते हैं। स्विमिंग से न सिर्फ बच्चे का वजन कंट्रोल में रहेगा बल्कि इससे उनकी मांसपेशियां भी मजबूत होगी।

PunjabKesari

5. डांस करवाना
अगर आपके बच्चे को डांस करना पसंद है तो उन्हें यह करने दें। क्योंकि डांस करना भी एक तरह की एक्सरसाइज है। अप चाहे तो बच्चे के साथ मिलकर इस एक्सरसाइज को और भी मजेदार बना सकते हैं। इससे उनकी एक्सरसाइज भी हो जाएगी और वह एंजॉय भी कर लेंगे।
 

6. स्केटिंग
स्केटिंग करने से भी बच्चों की शारीरिक एक्सरसाइज हो जाती है। इसके अलावा इससे बच्चे मोटापे से भी बचे रहते हैं। आप बच्चों को उनके दोस्तों के साथ स्केटिंग कॉम्पिटिशन करने के लिए भी कह सकते हैं। इससे वह खेल-खेल में व्यायाम कर लेंगे।
 

7. साइकलिंग
साइकिल चलाना तो हर बच्चे को पसंद होता है और एक्सरसाइज करने के लिए यह बढ़िया ऑप्शन भी है। रोजाना कम से कम 30 मिनट साइकिल चलाने से बच्चे फिट और बीमारियों से बचे रहते हैं। इसके अलावा इससे उनका मानसिक विकास भी अच्छी तरह होता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News