20 DECSATURDAY2025 10:33:06 PM
Nari

पत्नी ने खाना बनाने से किया इंकार, गुस्से में शराबी पति ने डंडे से पीट-पीटकर कर ले ली जान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 02 Jun, 2025 03:00 PM
पत्नी ने खाना बनाने से किया इंकार, गुस्से में शराबी पति ने डंडे से पीट-पीटकर कर ले ली जान

नारी डेस्क: पति- पत्नी का रिश्ता अब मजाक बनकर रह गया है। छोटी- छोटी बात पर आजकल कपल एक दूसरे के दुश्मन बनते जा रहे हैं। झारखंड के चक्रधरपुर में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक रोटी के चक्कर में एक पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

यह भी पढ़ें: 1000 फीट पहाड़ी से नीचे गिरी हनीमून मनाने गए कपल की कार
 

यह घटना  शनिवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक शंकर सोय जब शराब के नशे में घर लौटा तो खाने की जिद करने लगा। जब पत्नी ने खाने देने से इंकार कर दिया तो पति गुस्से से आग बबूला हो गया। उसने घर में रखे डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। ऐसे में महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। पत्नी की हालत देखकर भी आरोपी को तरस नहीं आया। 
 

यह भी पढ़ें: पत्नी को चिढ़ाने के लिए प्रेमिका के साथ करता था गंदा काम 
 

रात भर शंकर की पत्नी तड़पती रही लेकिन उसने उस पर ध्यान भी नहीं दिया, सुबह महिला की मौत हो गई। सुबह जब पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि यह सब गुस्से और शराब के नशे में हुआ।

Related News