05 DECFRIDAY2025 6:39:35 PM
Nari

1000 फीट पहाड़ी से नीचे गिरी हनीमून मनाने  गए कपल की कार, 25 दिन पहले ही हुई थी शादी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 02 Jun, 2025 02:09 PM
1000 फीट पहाड़ी से नीचे गिरी हनीमून मनाने  गए कपल की कार, 25 दिन पहले ही हुई थी शादी

नारी डेस्क: पहलगाम में हनीमून मनाने गया वह कपल तो सभी को याद होगा जिनका आतंकी हमले के बाद सब कुछ तबाह हो गया था। अब सिक्किम में भी एक हनीमून कपल हादसे का शिकार हो गया।  5 मई को हुई शादी के बाद 24 मई को हनीमून के लिए सिक्किम गए इय कपल की टूरिस्ट गाड़ी  बारिश में  लगभग एक हजार फीट गहरी नदी में गिर गई। इसके बाद से यह जोड़ा गायब है, जिसकी तलाश जारी है। 
 

यह भी पढ़ें: IPL  के फाइनल से पहले विराट कोहली फंसे मुसीबत में
 

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के  कौशलेन्द्र प्रताप सिंह (29)  अपनी पत्नी अंकिता सिंह (26) के साथ सिक्किम घुमने गए थे। उनकी गाड़ी में 11 पर्यटक  थे, जब वह चुंगथांग से गंगटोक लौट रहे थे तभी  बारिश के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी नदी में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों को बचा लिया गया। कौशलेन्द्र और अंकिता समेत 8 पर्यटक अभी भी लापता हैं। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
 

यह भी पढ़ें: नॉर्थ-ईस्ट में बारिश बनी आफत, 4 दिन में हो गया सब तबाह
 

खबर मिलते ही परिवार के लोग उनकी तलाश में मेघालय आ गए हैं। बताया गया कि अंकिता लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मेडिसिन स्टोर की प्रमुख हैं। वहीं, कौशलेंद्र दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। दोनों अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। वहीं इससे पहले मध्य प्रदेश का कपल भी  24 मई से लापता है जिनकी खोज की जा रही है। वह भी हनीमून के लिए यहां आए थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके साथ ऐसा कुछ हो जाएगा। 


 

Related News