26 APRFRIDAY2024 2:37:43 PM
Nari

World Liver Day: ऐसे करेंगे केयर तो नहीं होगा कभी लीवर खराब

  • Updated: 19 Apr, 2018 12:31 PM
World Liver Day: ऐसे करेंगे केयर तो नहीं होगा कभी लीवर खराब

लिवर खराब होने पर क्या करें : हर इंसान के शरीर में लीवर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण अंग होता है। यह खून को साफ करने के साथ खाना पचाने में भी मदद करता है और आंतों के कीटाणुओं को भी मारता है। जिससे रोगों से लड़ने की शक्ति बनी रहती है। अगर व्यक्ति का लिवर सही तरीके से काम न करे तो समस्या गंभीर भी हो सकती है। आज यानि 19 अप्रैल के दिन हर साल अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। इसे मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को लीवर के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। 


कुछ लोगों का मानना है कि अल्कोहल युक्त पदार्थों का सेवन करने से लीवर में खराबी आनी शुरू हो जाती है। यह बात कॉफी हद तक सही है लेकिन हमारी कुछ गलत आदतें भी लीवर को खराब करने मेें पूरा योगदान देती हैं, जिसके बारे में बहुत लोग अनजान होते हैं। जैसे पेट भरने के बावजूद भी खाने का सेवन करना, तले भोजन का सेवन, एक्‍सरसाइज न करना,धूम्रपान आदि। इन चीजों से लीवर पर ज्यादा दवाब पड़ना शुरू हो जात है। जिससे शरीर का यह महत्वपूर्ण अंग सही तरीक से काम नहीं कर पाता और विषाक्त पदार्थ बॉडी में ही रह जाते हैं, जो रोगों का कारण बनते हैं। अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करने से आप लीवर को हमेशा स्वस्थ रख सकते हैं। 


ऐसे करें लीवर की देखभाल 

1. सल्‍फर युक्त आहार
 स्वस्थ लीवर शरीर में इंजाइमों का उत्पादन करता है जो सभी अंगों के लिए बहुत जरूरी है। सल्फर युक्त आहार लीवर का काम आसान कर सकते हैं जैसे ब्रोकली,हरी सब्जियां,अंकुरित अनाज, अंडा,दूध आदि। इस आहारों को अपनी रोजाना के डाइट में जरूर शामिल करें। इस तरह के आहार लीवर को इंजाइम उत्‍पादन करने में मदद करती है।
 

2. विटामिन्स का सेवन
फास्ट फूड खाने की बजाय अपने आहार में बैलेंस डाइट को शामिल करें। मिनरल्स और  विटामिन युक्त भोजन जैसे गाजर,सलाद,आंवला,बादाम,फलों के रस को दिन में कम से कम एक बार शामिल जरूर करें। 
 

3. ऑलिव ऑयल
खाना बनाते समय रिफाइंड ऑयल की जगह ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। जैतून का तेल शरीर में फ्री रैडिकल्स बनने नहीं देता जिससे कोशिकाएं डैमेज नहीं होती। इससे लिवर पर भी ज्यादा दवाब नहीं पड़ता। 
 

4. ऑर्गेनिक डाइट 
ऑर्गेनिक डाइट को ज्यादा अहमियत दें। इसमें कीटनाशकों का इस्तेमाल कम किया जाता है। जो पूरी तरह से प्राकृतिक होती है। कैमिकल या फिर जीवाणु युक्त आहार के रसायन लीवर में जाकर जम जात हैं। जिससे लीवर के काम पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 
 

5. कार्बोहाइड्रेट्स पर दें ध्‍यान
कार्बोहाइड्रेट्स शरीर के लिए जरूरी है लेकिन जरूरत से ज्यादा कार्बोहाइड्रेट फूड्स का सेवन लीवर में चर्बी जमा कर देता है। इसके साथ फाइबर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। 
 

6. तनाव से रहें दूर
ज्यादा तनाव लेने से भी लिवर पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए मेडिटेशन और योग का सहारा लिया जा सकता है। 
 

7. व्‍यायाम बहुुत जरूरी
हर रोज खुद के लिए समय जरूर निकालें। व्यायाम करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर में जमा चर्बी आसानी पिघलनी शुरू हो जाती है और लीवर भी स्वस्थ रहता है। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News