26 APRFRIDAY2024 5:45:41 AM
Nari

सोने से पहले करेंगे ये 10 काम तो दोगुना तेजी से घटेगा मोटापा

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 07 Jul, 2018 09:36 AM
सोने से पहले करेंगे ये 10 काम तो दोगुना तेजी से घटेगा मोटापा

जल्दी वजन कम करने के उपाय : आज के समय में हर कोई बढ़ते मोटापे की समस्या को लेकर परेशान है। मोटापा न केवल आपकी पर्सनैलिटी पर इफेक्ट डालता है बल्कि इससे शरीर कई बीमारियों की चपेट में भी आ जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग एक्सरसाइज से लेकर अपनी डाइट का खास ख्याल रखते हैं लेकिन इसके बावजूद भी वजन कम नहीं होता। अगर आप वाकई में अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको रोत को सोने से पहले कुछ वेट लॉस टिप्स को फॉलो करने होंगे। सोने पहले इन कामों को करने से शरीर का एक्स्ट्रा फैट तेजी से बर्न होगा, जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलेंगी।
 

1. दही खाएं
रोजाना रात को सोने से पहले 1 कटोरी लो फैट वाली दही का सेवन करें। इसमें मौजोदू प्रोटीन मसल्स बिल्ड करके वजन कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इससे शरीर की कमजोरी भी दूर होती है और पाचन क्रिया भी दरुस्त रहती है।
 

2. एप्पल साइडर सिरका
एप्पल साइडर सिरका का सेवन खून को डीटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। रात को सोने से पहले 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सिरका मिलाकर रोज पीएं। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा, जिसका असर आपको कुछ दिनों में दिखने लगेगा।
 

3. रात में पीएं ग्रीन टी
ग्रीन टी का सेवन सिर्फ मोटापा ही नहीं बल्कि कैंसर जैसी बीमारियों को भी शरीर से दूर रखता है। इसलिए रोजाना रात को सोने से पहले 1 कप ग्रीन टी जरूर पीएं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और रातभर फैट बर्न होने का प्रोसेस चलता रहता है।
 

4. डिनर के बाद आधे घंटे की वॉक
सुबह एक्सरसाइज करने के साथ-साथ रात को वॉक करना भी बहुत जरूरी है। भोजन के बाद नियमित रूप से 30 मिनट वॉक करने पर आप मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। रात को सैर करने से आपका खाना आसानी से बच जाता है और शरीर का एक्स्ट्रा फैट भी बर्न होता है।
 

5. हल्की-फुल्की एक्सरसाइज
रात को सोने से पहले 10 मिनट के लिए हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे स्ट्रैचिंग या शवासन करें। इससे न सिर्फ आपका मोटापा कंट्रोल होगा बल्कि इससे आपकी मसल्स भी स्ट्रांग होगी।
 

6. अंधेरे में सोएं
यह सुनने में चाहे अजीब लगता हो लेकिन यह सच है। दरअसल, सोते समय मेलाटोनिन हार्मोन शरीर में ब्राउन फैट बनाता है, जिससे कैलरीज बर्न होती है। अंधेरे में सोने से शरीर हल्का महसूस करता है और ज्यादा से ज्यादा मेलाटोनिन उत्पन्न करता है, जिससे आपका वजन कम होता है।
 

7. रात को खाएं हरी मिर्च
हरी मिर्च में पाए जाने वाला कैप्साइसिन तत्व जलन पैदा करके भूख को कम करता है। इससे शरीर में ऊर्जा की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। इसलिए रात के खाने में हरी मिर्च का सेवन जरूर करें।
 

8. पूरी नींद लें
अच्‍छी नींद लेने से शरीर का मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है और फैट बर्न होता है। इसके अलावा इससे तनाव के लिए जिम्मेदार हार्मोन्स रिलीज नहीं होते हैं और आपका वजन तेजी से कम होता है। इसलिए रोजाना 8-9 घंटे की गहरी नींद जरूर लें। अगर आपको नींद नही आ रही है तो आप सोने से पहले कुछ रिलैक्‍सेशन टेक्‍नीक जैसे ध्‍यान, सुकून भरा संगीत सुने, गर्म पानी से स्‍नान आदि करें।
 

9. चीनी और स्‍टार्च को कहें न
इंसुलिन शरीर में मुख्य फैट स्‍टोरेज हार्मोन होता है। चीनी और स्‍टार्च में मौजूद कार्ब्‍स इंसुलिन के निकलने की प्रक्रिया को उत्‍तेजित कर देते हैं। मगर इनका सेवन न करने से शरीर में इंसुलिन की मात्रा नहीं बढ़ती, जिससे एक्स्ट्रा फैट बर्न होना शुरू हो जाता है। इसलिए रात को सोते समय इसका सेवन न करें।
 

10. उबला चना
चने में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन बी 6 होता है। आप रात को सोने से पहले 20-25 चने का एक कटोरा खा सकते हैं। इसमें कुछ खीरे, टमाटर, एक चुटकी काला नमक के साथ नींबू की 2-4 बूंद निचोड़कर रात को सोने से पहले खाने से आपका वजन कम होता है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News