18 APRTHURSDAY2024 6:15:37 PM
Nari

'हिम्मते मर्दा मददे खुदा'...बेटे की मौत के बाद भी Dhara Shah देती हैं लोगों को जिंदगी जीने की प्रेरणा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 20 May, 2023 11:58 AM
'हिम्मते मर्दा मददे खुदा'...बेटे की मौत के बाद भी Dhara Shah देती हैं लोगों को जिंदगी जीने की प्रेरणा

'हिम्मते मर्दा मददे खुदा' ये शेर को जीवन में टूट चुके लोगों को हिम्मत देना का काम करता है। चाहे जिंदगी में कितनी भी मुश्किलें आ जाएं, लेकिन फिर भी उठकर खड़े होने का जज्बा होना चाहिए। मुश्किल समय में भी जिंदगी का दामन कैसे थामे रखना हैं, ये हम सब धारा शाह से सीख सकते हैं....

PunjabKesari


धारा ने जिंदगी में जिस दर्द का सामना किया है, उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। बावजूद इसके वो एक बार फिर जी उठी हैं और अब दूसरे लोगों को भी जीना सीखा रही हैं। धारा अमेरिका में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है। इंटरनेट पर शेयर उनकी कहानी साल 2013 से शुरू होती है। जब उनके पति का नाम सिद्धार्थ है। शादी के बाद बाकी लड़कियों की तरह वो भी काफी खुस थीं। तब धारा भविष्य में मिलने वाले दर्द से अनजान थी। सब बहुत अच्छा चल रहा था, फिर 2018 में वो प्रेग्नेंट हुईं। प्रेग्नेंसी के दौरान के वो 9 महीने बेहद खूबसूरत रहे। वो अपने होने वाले बच्चे का इंतजार कर रही थी। धारा ने 27 घंटे तक लेबर पेन में रहीं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। मगर उस दिन कुछ ऐसा हुआ की डिलीवरी के बाद सारे परेशान हो गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Storiyaan (@storiyaan_)

बेटे की झलक देखते ही बेहोश हुईं

अपने बेटे माहिर की झलक देखते ही वो बेहोश हो गईं। डिलीवरी के बाद उन्हें बहुत बल्ड लॉस हुआ था। वो 6 दिन तक कोमा में रही। यहीं से उनकी जिंदगी में एक के बाद एक मुसीबतें आईं। उनके हाथ और पैर पर गैंग्रीन फैलना शुरू हो गया। ये एक जानलेवा बीमारी है। इसमें शरीर पर घाव बनता है, जिसके बाद उस स्थान पर रक्त प्रवाह रुक जाता है और टिश्यूज नष्ट हो जाते हैं। इसके फैलने से शरीर के प्रभावित अंगों को अलग करना पड़ता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhara Shah (@dharaswonderlife)

जब हमेशा से लिए साथ छोड़ गया बेटा

 

 धारा को कुछ समय बाद पता चला कि उनके बेटे को जेनेटिक डिसऑर्डर है। वो बुरी तरह से टूट गई। वो बेटे के लिए सबकुछ करने को तैयार थीं। लेकिन एक दिन खेलते वक्त उसने अपनी आंखें मूंद लीं। उन्होंने अपने दिल के टुकड़े को हमेशा के लिए खो दिया। इन सबसे धारा गहरे दर्द चली गईं। लेकिन इससे उनकी जीने आस खत्म नहीं हुई। उनका कहना है कि उनका बेटा उन्हें दोबार जीने की प्रेरणा दे गया।

PunjabKesari
व्हीलचेयर से उठ खड़ी हुई

इस घटना के बाद धारा ने व्हीलचेयर का दामना छोड़ने की सोची और उठने की कोशिश करने लगी। आखिरकार उन्हें इसमें सफलता मिल ही गई। वो काफी खुश है, कि अब वो किसी पर निर्भर नहीं है। धारा ने अभी तक अपनी जिंदगी में बहुत कुछ सहा पर कभी हार नहीं मानी। उनका कहना है कि जिंदगी कितनी भी कठिन क्यों न हो जाए, अपनी लड़ाई लड़ते रहो। धारा इंस्टा पर भी बहुत एक्टिव है। उनके 18 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यहां पर वो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और लोगों को जिंदगी जीने की प्रेरणा देती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhara Shah (@dharaswonderlife)

 

 

Related News