25 APRTHURSDAY2024 2:21:07 PM
Nari

धनतेरस: सेहत और धन दोनों को मिलेंगे लाभ अगर राशि के अनुसार करेंगे ये उपाय

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 Nov, 2020 02:13 PM
धनतेरस: सेहत और धन दोनों को मिलेंगे लाभ अगर राशि के अनुसार करेंगे ये उपाय

दिवाली के साथ धनतेरस का त्योहार भी बेहद खास व खुशियों भरा होता है। मान्यता है कि इस दिन धन्वन्तरि, देवी लक्ष्मी, कुबेर देवता और यमराज जी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। ऐसे में राशि के अनुसार, कुछ उपाय करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के सेहत को भी लाभ मिलता है। तो चलिए जानते हैं, धनतेरस पर राशि अनुसार किए जाने वाले विशेष उपाय... 

मेष राशि- धनतेरस की शाम को तेल के दीये में 2 काली गुंजा डालकर उसे घर के मेन गेट के पास जलाएं। इससे आर्थिक परेशानी दूर होने के साथ रूका हुआ पैसा वापिस मिलेगा।

 

वृषभ राशि- यदि आपके पास धन नहीं टिक रहा है तो इस दिन पीपल के पांच पत्ते लें। उन्हें पीले चंदन से रंग कर बहते हुए जल मे में प्रवाहित कर दें। इससे विशेष लाभ मिलेगा।

PunjabKesari

मिथुन राशि- बरगद से पांच फल को लाल चंदन में रंगे। फिर उसे नए लाल कपड़े में कुछ सिक्कों डालकर बांधे। इस पोटली को घर, दुकान या फैक्ट्री की किसी कील से टांग दें। इससे कारोबार में तरक्की मिलेगी।

 

कर्क राशि- धनतेरस की शाम को तेल का पंचमुखी दीया पीपल के पास जलाएं। इससे धन लाभ होने के साथ रूका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है।  ‌ 

 

सिंह राशि- जिन लोगों को घर पर पैसा न टिकने की परेशानी है, उन्हें रोजाना गाय को चारा खिलाना चाहिए। यह शुभ काम धनतेरस के दिन शुरू किया जा सकता है।

 

कन्या राशि- इस शुभ दिन पर 2 कमलगट्टे महालक्ष्मी मंदिर में चढ़ाएं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

तुला राशि- धनतेरस की शाम को देवी लक्ष्मी के मंदिर में एक नारियल चढ़ाएं। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। 

PunjabKesari

वृश्चिक राशि- जो लोग कर्ज से परेशान हैं वे इस शुभ दिन पर श्मशान के कुएं से जल लाकर पीपल पर चढ़ाएं।

 

धनु राशि- गुलर के ग्यारह पत्तों को मोली से बांधकर उसे किसी वट वृक्ष से बांध दें। इससे आर्थिक परेशानी दूर होने में मदद मिलेगी।

 

मकर राशि- इन राशि के लोग आक की रूई का दीया जलाकर तिहारे पर रखें। इससे आर्थिक परेशानी दूर हो धन लाभ होगा।

 

कुंभ राशि- धनतेरस की रात पूजा घर में बैठकर जागरण करें। इससे जीवन की परेशानियां दूर हो खुशियों का आगमन होगा।

 

मीन राशि- इस राशि के लोग इस दिन केले के 2 पौधे लगाएं।‌ साथ ही इनकी अच्छे से देखभाल करें। मगर इसके फल को खुद न खाएं। इससे कारोबार व नौकरी में चल रही परेशानियां दूर होंगी।
 

Related News