05 MAYSUNDAY2024 2:47:16 PM
Nari

हमारे साथ भेदभाव क्यों प्रभु...? सिद्धिविनायक मंदिर में प्रियंका को मिले VIP ट्रीटमेंट से नाराज हुए भक्त

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Apr, 2023 11:41 AM
हमारे साथ भेदभाव क्यों प्रभु...? सिद्धिविनायक मंदिर में प्रियंका को मिले VIP ट्रीटमेंट से नाराज हुए भक्त

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों  अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस से साथ मुंबई है।  इस दौरान वह रिचर्ड मैडेन के साथ अपनी आने वाली सीरीज 'सिटाडेल' के प्रचार में भी लगी हुई है। ऐसे में वह वक्त निकालकर अपनी लाडली बेटी को सिद्धिविनायक मंदिर लेकर गई, जहां मां- बेटी ने बच्चा के दर्शन किए और पूजा- अर्चना भी की।

PunjabKesari
इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह मालती मैरी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करती नजर आ रही है। इस दौरान पंडित जी ने प्रियंका की बेटी और उनके साथ माैजूद सभी लोगाें को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। वायरल हो रहे वीडियो में भी देखा जा सकता है कि वह मंदिर में तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं और पंडित जी भी उनके कहने पर सभी को प्रसाद बांट रहे हैं।

PunjabKesari
इस दौरान  प्रियंका के लुक की बात करें तो सलवार सूट में वह बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने गले में लाल चुनरी और माथे पर टीका लगाया हुआ है। उनकी बेटी में व्हाइट ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही है। जहां कुछ लोग मांं- बेटी पर प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें कोस भी रहे हैं। 

PunjabKesari
लोगों का कहना है कि मंदिर में भक्तों के साथ भेदभाव हो रहा है। एक यूजर ने कहा- पंडित जी प्रियंका के कहने पर सभी लोगों को तिलक लगा रहे हैं, अगर हम कहते हैं तो हमें धका दे दिया जाता है। वहीं एक यूजर ने लिखा- भगवान के दरबार में सभी एक बराबर हैं तो प्रियंका के साथ VIP ट्रीटमेंट क्यों किया जा रहा है? वहीं एक अन्य ने लिखा-  हमारे साथ भेदभाव क्यों प्रभु...?
 

Related News