28 APRSUNDAY2024 3:03:32 AM
Nari

घर की बात ही अलग होती है... मुंबई छोड़ते वक्त बेहद दुखी हुई देसी गर्ल, बयां किया अपना दर्द

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Nov, 2022 07:18 PM
घर की बात ही अलग होती है... मुंबई छोड़ते वक्त बेहद दुखी हुई देसी गर्ल, बयां किया अपना दर्द

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुंबई छोड़ने पर इमोशनल हो गयी हैं। वह  तीन साल बाद इंडिया लौटकर आई हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड थे। जब से वह इंडिया आई हैं, उन्हें कहीं न कहीं स्पॉट किया जा रहा है। इन दिनों वह मुंबई में अपना वक्त बिता रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

 

मुंबई छोड़ने के बाद प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपनी मुंबई की जर्नी की एक झलक दिखाई है। इस वीडियो के साथ अभिनेत्री ने लिखा- ‘‘मुंबई का सफर पूरा हुआ,घर की बात ही अलग होती है। सच में घर वापस लौटने से बढ़कर कोई एहसास नहीं होता, इन पिछले कुछ दिनों में, मुझे जो प्यार और सपोर्ट मिला है, उससे मैं बहुत इंप्रेस हूं "।

PunjabKesari

प्रियंका ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘‘मैं ईमानदारी से कह सकती हूं कि यदि आप सभी मेरी टीम के लिए नहीं होते, तो मुझे नहीं पता कि मैं कहां होती।'' इस वीडियो में वह अपने फैंस के साथ बातचीत करते हुए और मस्ती करती नजर आ रही हैं। अपने सफर को यादगार बनाने के लिए उन्होंने कई सारी तस्वीरें भरी क्लिक की। 

PunjabKesari
यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा मुंबई के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहेंगी। इस दौरान वह यूनिसेफ के सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगी।  आज उन्होंने  निगोहां के लालपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण किया और बच्चों से उनके पोषण और आहार के बारे में जानकारी ली।

Related News